Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोविड-19 की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए नालागढ़ में बैठक आयोजित  
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए नालागढ़ में बैठक आयोजित  

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

 


सोलन (नालागढ़): 
 उपमंडल में कोरोना महामारी से बचाव व  रोकथाम तथा भविष्य में कोविड-19 की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए एसडीएम कार्यालय नालागढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल नालागढ़ के पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों के साथ आयोजित इस बैठक में नालागढ़ मार्केट में दुकानदारों तथा ग्राहकों द्वारा कोविड-19 से संबंधित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने बारे विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा दुकानदारों का दायित्व है कि वे बाजार में महामारी की रोकथाम के विषय में सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें तथा ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

सभी दुकानदार नो मास्क नो सर्विस की नीति को अपनाएं तथा बिना मास्क पहने ग्राहकों को दुकानों के अंदर प्रवेश न दें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दुकानदारों अथवा ग्राहकों द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसके पश्चात अपने स्तर पर व्यापार मंडल की एक बैठक बुलाकर इस संबंध में सभी दुकानदारों को अवगत करवा दें ताकि निकट भविष्य में किसी भी व्यक्ति को प्रशासन की सख्ती का सामना न करना पड़े। बैठक में नालागढ़ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान श्याम विनायक, नगर परिषद नालागढ़ के पार्षद अमरेंद्र सिंह भिंडर, व्यापारी पंजाब सिंह व बलवीर शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हमें रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनना है : संजय
Next: तीसरी लहर के संभावित खतरे की रोकथाम के दृष्टिगत  बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.