Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हमें रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनना है : संजय
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

हमें रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनना है : संजय

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

लघु उद्योग भारती के साथ बैठक में कई अहम मुददों व स्वरोजगार पर चर्चा

सोलन (बद्दी): नेशनल शिपिंग बोर्ड के सदस्य संजय पराशर ने लघु उद्योग भारती व सामाजिक संस्थाओं के साथ कई अहम मुददों पर चर्चा की और प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार की संभावनाएं तलाशे जाने पर व्यापक चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता राज्याध्यक्ष राजीव कंसल ने की जबकि फार्मा विंग के प्रांतीय चेयरमैन चिरंजीव ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि हमें रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला उद्योजक बनना है जिसके लिए कड़ी मेहतन व तकनीक की जरुरत है।

असली उद्यमी वही है जो कि समय के साथ बदल जाए और नई नई बातें व चीजें सृजन करें। उन्होने कहा कि देवभूमि हिमाचल अमूल्य प्राकृतिक संपदा से भरपूर है और यहां पर सामान्य उद्योगों के साथ साथ हर्बल एवं एग्रो उद्योगों के साथ गुजरात की तर्ज पर घरेलू व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को विशेष तव्वजो दिए जाने की जरुरत है। उन्होने युवाओं से आहवान किया कि हमें कोई भी उत्पाद बेचना आना चाहिए और ग्राहक हमारे पास चलकर आएगा बस हमें शुरु के दो चार साल अपनी नींद व सुख को त्यागना है। बैठक में बददी में जन औषधि केंद्र खोलने व उसकी शर्तों व नफे नुकसान पर विस्तार से चर्चा हुई।

कैप्टन पराशर ने कहा कि अगर बददी के युवा व सामाजिक संस्थाएं आगे आती है तो वह जन औषधि केंद्र में अपना सहयोग देने को तैयार है। उन्होने बैठक में आए युवाओं से आहवान किया वह अगर किसी भी प्रकार का उद्योग धंधा स्थापित करना चाहते हैं तो लघु उद्योग भारती के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं। कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि अगर कोई युवा नेवी या सेना में जाना चाहते हैं तो वह उनको केाचिंग देने को तैयार हूं। उन्होने कहा कि सिर्फ बीबीएन ही नहीं बल्कि संपूर्ण हिमाचल के 12 जिलो में पर्यावरण, प्रकृति व संभावनाओं के हिसाब से उद्योग धंधे लगने चाहिए ताकि हर कोने में युवाओं को रोजगार मिल सके।

सेवा संयम समर्पण का पढ़ाया पाठ
पराशर ने अंत में कहा कि मनुष्य जीवन एक बार मिला है हमें अपने अपने व्यापार व रोजगार के साथ साथ सामाजिक सेवा से पीछे नहीं हटना चाहिए। मन वचन व कर्म से हमें एक होना होगा और किसी भी परिस्थिति में झूठ व स्वार्थ नहीं लेना है। सेवा संयम समपर्ण त्याग से ही मनुष्य बड़ा बनता है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राजीव कसंल, एनपी कौशिक, चिरंजीव ठाकुर, वसुंधरा नागल, दीक्षा शर्मा, अनिल मलिक, आरोगय भारती से किशोर ठाकुर, कैमिस्ट एसोशिएन के प्रधान मनोज कौशल, जैन सभा से अशोक गर्ग, भारत विकास परिषद से पंकज गुप्ता, सार्थक गुप्ता, अनिकेत, अशीष धीमान, एमएस पराशर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्री-नर्सरी शिक्षकों को नियुक्ति दें सरकार : चंचल
Next: कोविड-19 की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए नालागढ़ में बैठक आयोजित  

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.