Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • डेल्टा प्लस संक्रमण को लेकर हम सतर्क : योगी
  • उत्तर प्रदेश

डेल्टा प्लस संक्रमण को लेकर हम सतर्क : योगी

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
default featured image

निकटस्थ जिलों से सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश
बाइपैक मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू, मोबाइल एक्सरे मशीन व जरूरी उपकरण तैयार रखे जायें

लखनऊ।(आरएनएस) देश के कई राज्यों में कोविड के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस संक्रमण के नए मामले मिलने से सतर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को जरूरी रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने गुरुवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक में कहा कि देश के कई राज्यों में कोविड का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस संक्रमण के मरीज सामने आए हैं। हमें विशेष सतर्कता बरतनी होगी। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्शदाता समिति से संवाद करते हुए आवश्यक रणनीति तय की जाए।
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि को देखते हुए निकटस्थ जिलों से सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जानी चाहिए। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू, लखनऊ में आवश्यक सुविधाएं यथाशीघ्र मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए है जबकि 308 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में फिलहाल 3,552 संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। उन्होने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में महामारी पर नियंत्रण, बेहतर टीम वर्क का परिणाम है। लगातार नियोजित कोशिशों से अब ज्यादातर जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिल रहे, तो कई जिलों में नए केस इकाई में आ रहे हैं।
बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार से अधिक सैम्पल टेस्ट हुए और 20 जिलों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला, जबकि 49 जिलों में इकाई अंक में संक्रमित पाए गए। छह जिले में दो अंकों में कोरोना मरीज पाए गए। प्रदेश की टेस्ट पॉजिटिविटी दर लगातार एक फीसदी से कम बनी हुई है। बुधवार को पॉजिटिविटी दर 0.08 फीसदी रही। सीएम ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 229 नए केस आए और 308 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में कुल 3,552 संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। जबकि, 2149 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है। अब तक 5 करोड़ 62 लाख 71 हजार 231 कोविड टेस्ट हो चुके हैं और उपचारित होकर स्वस्थ होने वालों को संख्या 16 लाख 79 हजार से अधिक हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जून के लिए हमने एक करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य रखा था और 23 जून तक 97 लाख लोगों को टीका कवर दिया जा चुका है।  21 से 30 जून तक हर दिन न्यूनतम 6 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी पूरा हो रहा है। बुधवार भी सात लाख 84 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया, इसमें 5 लाख 27 हजार केवल 18-44 आयु वर्ग के लोग थे। अब तक प्रदेश में 2.80 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 41 लाख 42 हजार से अधिक लोग टीके के दोनों डोज प्राप्त कर चुके हैं। एक जुलाई से हर दिन न्यूनतम 10 लाख लोगों को टीका कवर प्रदान करने के लक्ष्य के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
सीएम योगी ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरी की जाए। पीकू/नीकू की स्थापना की कार्रवाई तेज हो। बाइपैक मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू, मोबाइल एक्सरे मशीन सहित सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इनके निमार्ता कम्पनियों से सीधे संवाद होना चाहिए। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रियंका वाड्रा व अखिलेश यादव ट्विटर के नेता – केशव मौर्या
Next: अल्मोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती को जुटने का किया आह्वान

Related Post

default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.