Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • महरगाड़ गधेरे से मिला लापता डाकिये का शव
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

महरगाड़ गधेरे से मिला लापता डाकिये का शव

RNS INDIA NEWS 09/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। विकास खंड के नामती चेटाबगड़ गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए पोस्ट डाकिये (हरकारे) का शव महरगाड़ गधेरे से मिला। उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरा। क्षेत्रीय विधायक ने भी गांव जाकर पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। चेटाबगड़ गांव के प्रधान नवीन कुमार ने बताया के चेटाबगड़ पोस्ट ऑफिस में डाकिये के पद पर तैनात पुष्कर सिंह (55) पुत्र कुशल सिंह रोजाना लाथी के पोस्टऑफिस से डाक लाने का काम करते थे। शुक्रवार को भी वह घर से डाक लाने गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी कई जगह खोजबीन की। डाकखाने में भी पता किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार वालों ने रिश्तेदारी में भी पूछा। कहीं पता नहीं चलने के बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही खोजबीन शुरू कर दी। रविवार की सुबह को उनका शव महरगाड़ गधेरे में मिला। उन्होंने बताया कि गांव से लाथी जाने वाले रास्ते पर गोरखाल-गुंठी गधेरा पड़ता है। जिसे पार करते समय वह फिसलकर बह गए। वह बहते हुए करीब 200 मीटर दूर महरगाड़ गधेरे में पहुंच गए। जहां से उनका शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गया है। इधर घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक भी नामतीचेटाबगड़ गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार को मदद करने की भी बात कही। वहीं एसओ कपकोट कैलाश बिष्ट ने बताया कि ग्राम प्रधान ने थाने में बुजुर्ग के बहकर मौत होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को गांव भेजा गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर परिवार को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक भौर्याल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
Next: 114 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.