Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क धंसने से डंपर तालाब में गिरा
  • हरिद्वार

सड़क धंसने से डंपर तालाब में गिरा

rns
RNS INDIA NEWS 24/06/2021
01- (45)

रुडक़ी। लक्सर-रुडक़ी मार्ग पर सोलानी पुल के पास सडक़ धंसने से डंपर करीब 35 फुट नीचे तालाब में जा गिरा। डंपर में फंसे ड्राइवर को शीशा तोडक़र निकाला गया। हादसे पर डंपर मालिक ने एनएच अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एनएच (पीडब्ल्यूडी) देहरादून केंद्रीय सडक़ निधि के बजट से लक्सर रुडक़ी स्टेट हाईवे का निर्माण कर रहा है। बुधवार देर रात लक्सर निवासी कपिल का सामान से लदा डंपर लंढौरा की तरफ जा रहा था। सोलानी पुल पार करने के बाद डंफर जैसे ही पहली पुलिया पर पहुंचा, वैसे ही सडक़ धंस गई और ड्राइवर रिजवान निवासी सुल्तानपुर डंपर से संतुलन खो बैठे। डंपर 35 फुट नीचे तालाब में जा गिरा। डंपर का ड्राइवर केबिन पानी में डूबने से लॉक हो गया और रिजवान उसमें फंस गया। पीछे से आ रहे दूसरे डंपर के ड्राइवरों ने हादसे की सूचना कपिल को दी। थोड़ी देर में कपिल भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कपिल के कार ड्राइवर वाजिद तालाब में कूद गए। उन्होंने लोहे की रॉड से डंपर के ड्राइवर केबिन का शीशा तोडक़र उसमें फंसे रिजवान को बाहर निकाला। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे एनएच कर्मचारियों ने टूटी पुलिया के आसपास बैरिकेडिंग लगाई। उधर, डंपर स्वामी ने सडक़ की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एनएच के तीन अधिकारियों व निर्माण करा रही मेरठ की निजी फर्म के मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एनएच के जेई ललित चौहान का कहना है कि पुलिया दशकों पुरानी बनी है। डंपर ही इसके पैराफिट तोडक़र नीचे गिरा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनडीए परीक्षा हुई स्थगित
Next: 79000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा के 2 युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.