Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खाली मैदान में फैक्ट्रीकर्मी का अधजला शव मिला
  • ऊधम सिंह नगर

खाली मैदान में फैक्ट्रीकर्मी का अधजला शव मिला

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

काशीपुर। घर से फैक्ट्री के लिए निकले एक श्रमिक का एक खाली मैदान में अधजला शव मिला है। श्रमिक की मौत कैसे हुई? शव कैसे जला? फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के कुंडेश्वरा गांव निवासी कन्हैया पुत्र बचन सिंह पिछले करीब तीन-चार सालों से बाजपुर रोड स्थित एक सरिया फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी प्रभावती से फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकल था। मंगलवार देर शाम मोहल्ले वालों ने घर से करीब 300 मीटर दूर मंगल बाजार के पास सडक़ किनारे कन्हैया का शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद कन्हैया के परिजन और पड़ोसी वहां पहुंच गए। मामले की सूचना आईटीआई पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा श्रमिक का शव अधजली अवस्था में बरामद हुआ है। शव के कपड़े सुरक्षित हैं। लेकिन, शरीर की खाल जली हुई है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर शव कैसे जला? फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
घर में सबसे बड़ा था कन्हैया: कन्हैया तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कन्हैया के दो बेटे विशाल (10) शिवम (5) और एक बेटी विशाखा है। कन्हैया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कन्हैया की पत्नी प्रभावती को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है उसका पति अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं, बच्चे पिता की मौत से बेसुध हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है आखिर उनके पिता के साथ क्या हो गया है।
दो दिन से फैक्ट्री नहीं गया था : कन्हैया रोज घर से काम के लिए तो निकल जाता था, लेकिन वह फैक्ट्री नहीं जा रहा था। इस बात की पुष्टि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे से हो चुकी है। थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने कहा फैक्ट्री के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। इसमें पता चला है कि कन्हैया दो दिन से फैक्ट्री नहीं आया था। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 79000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा के 2 युवक गिरफ्तार
Next: सीनियर सीटिजन नेशनल हेल्पलाईन एल्डरलाईन 14567 का उत्तराखंड में शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.