Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर के युवक की ठाकुरद्वारा में गैस लीक से मौत
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर के युवक की ठाकुरद्वारा में गैस लीक से मौत

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new

काशीपुर। मौसेरे भाई के घर मेहमानदारी में गए युवक की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम मालधन निवासी रमेश ठाकुरद्वारा के ग्राम राजपुर केसरिया में अपने मौसेरे भाई राजेंद्र सिंह के घर मेहमानदारी में गया था। बताते हैं राजेंद्र ने हाल ही में अपना नया घर बनाया था। उसे देखने रमेश भी गया था। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र सिंह लंबे समय से कच्ची शराब बनाने का धंधा करता था। पुलिस के डर से उसने अपने नये मकान में तहखाना बना रखा था। सोमवार करीब 12 बजे रमेश, राजेंद्र एवं उसके दो बेटे आपस में बातें कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति राजेंद्र से शराब लेने आया। राजेंद्र का बेटा उसे शराब देने को तहखाने में गया, लेकिन वह नहीं लौटा। दूसरा बेटा और राजेंद्र भी क्रमवार तहखाने में गये। लेकिन, वह भी नहीं आये। तब रमेश को उनकी चिंता हुई। राजेंद्र के परिजनों के कहने वह उन्हें देखने नीचे गया। तो वह भी लौटकर नहीं आया। परिजन उनके आने का इंतजार करते रहे। तब कुछ लोग नीचे पहुंचे तो रमेश समेत चारों लोग बेसुध पड़े थे। ग्रामीण उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष सरताज सिंह ने बताया कि तहखाने में गोबर पड़ा था। बारिश का पानी पहुंचने से उसमें मिथेन गैस बन गई। तहखाने में जो भी गया उसे गैस चढ़ गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार की मौत
Next: हिमाचल में एक जुलाई से ई-पास की नहीं होगी जरूरत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.