Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बी.एस.एन.एल. के खिलाफ आपदा एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

बी.एस.एन.एल. के खिलाफ आपदा एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
20 (2)

मुनस्यारी। खलिया टाप से हो रहे भूस्खलन से मुनस्यारी के 18 गांवो के लोग भयभीत हो गए है। जिला प्रशासन के एडीएम आरडी पालीवाल के आश्वासन के बाद भी अभी तक खलिया टाप क्षेत्र का भू—गर्र्भीय सर्वेक्षण नहीं हो पाया है। जिसके चलते आज जिप सदस्य जगत मर्तोलिया ने एसडीएम को पत्र दिया और इसके अलावा बी.एस.एन.एल. के खिलाफ आपदा एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की। आपदा प्रभावित क्षेत्र की सुध नहीं लिए जाने से नाराज जिप सदस्य मर्तोलिया ने आज तीन मामले स्थानीय प्रशासन के सम्मुख उठाये। एसडीएम फोनिया से बातचीत कर अपने स्तर से हल होने वाली समस्याओ का समाधान करने की मांग की। कहा कि जो समस्या जिले व प्रदेश से हल होनी है तो उनका समाधान करने के लिए संस्तुति के साथ प्रस्ताव भेजा जाये। जिप सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि बीते दिनों एक बैठक में एडीएम पालीवाल ने कहा था कि खलिया सहित आपदाग्रस्त गांवो का भू—गर्भवेत्ता के द्धारा सर्वे किया जायेगा, लेकिन इस बात को कहे दस दिन बीत गए है अभी तक सर्वे की टीम यहां नहीं पहुंची है जिप सदस्य ने खलिया,भौलख्वाल्टा सहित 18 गांवो की सूची प्रशासन को सौपा है। मर्र्तोलिया ने कहा कि तीन माह से सीमांत क्षेत्र की इंटरनेट सेवा बंद चल रही है। बैकिंग, चालान सहित नेट से चलने वाली सेवाएं बाधित चल रही है। आपदा काल में आमजन बीस से तीस किमी पैदल आ रहे है, नेट नहीं होने के कारण उन्हे वापस लौटना पड़ रहा है। बार बार पत्र व अन्य माध्यमो से आंदोलन के बाद भी बी.एस.एन.एल. चुप बैठ कर तमाशा देख रहा है। इसके खिलाफ आपदा एक्ट के तहत् मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की गयी। जिप सदस्य ने धापा ग्राम पंचायत के आपदा प्रभावितो के चार सूत्रीय मांगों पर भी तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने की मांग की। जिपं सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि इन समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो हम फिर आंदोलन का सहारा लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 दिवसीय हड़ताल पर गयी प्रदेशभर की आशा हेल्थ वर्कर्स
Next: हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपा ऊधमसिंह नगर में पुलिस की अराजकता का मामला

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.