Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • नहीं मिला था पानी के टैंक में मरा हुआ बंदर : जल शक्ति विभाग
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

नहीं मिला था पानी के टैंक में मरा हुआ बंदर : जल शक्ति विभाग

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
default featured image
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के गांव छटेरा में पेयजन भण्डारण टैंक से मरा हुआ बन्दर मिलने तथा नलों से बदबूदार पानी के साथ आने लगे जानवरों के बाल नहीं आए थे, ये सरासर गलत है और  जल शक्ति विभाग सोलन ने तथ्यहीन एवं भ्रामक बताया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में अवगत करवाया कि 15 जून, 2021 को स्थानीय लोगों द्वारा जल भण्डारण टैंक में कुछ दिखाई देने की जानकारी ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के उप प्रधान दिनेश गोवर्धन को दी गई।
उप प्रधान ने इस सम्बन्ध में जल शक्ति विभाग को सूचित किया तथा 15 जून, 2021 को ही जल शक्ति विभाग के सहायक अभियन्ता द्वारा छटेरा स्थित जल भण्डारण टैंक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण करने पर इस जल भण्डारण टैंक में पुरानी बोरी के कुछ टुकड़े पाए गए। उन्होंने कहा कि समुचित निरीक्षण के उपरान्त छटेरा के इस जल भण्डारण टैंक में कोई मृत बन्दर नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 02 माह पूर्व विभाग द्वारा इस टैंक की सफाई करवाई गई थी और सम्भवतः उस समय बोरी के कुछ टुकड़े टैंक में रह गए थे।  उन्होंने कहा कि टैंक को खाली कर पुनः साफ किया गया है तथा आवश्यक क्लोरीनेशन की गई है। इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान कमलेश ने अवगत करवाया है कि छटेरा स्थित टैंक में निरीक्षण के उपरान्त बोरी के टुकड़े पाए गऐ हैं। ग्राम पंचायत प्रधान ने जानकारी दी कि 15 जून, 2021 को ही जल शक्ति विभाग द्वारा टैंक की सफाई कर टूटे हुए ढक्कन को भी बदल दिया गया है।
विभागीय प्रवक्ता ने कहा कि सभी को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना जल शक्ति विभाग का दायित्व है और इस दिशा में विभाग सत्त कार्यरत है।
 उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिला में स्थित जल भण्डारण टैंकोे की नियमित सफाई एवं क्लोरीनेशन की जाती है और नियमित अन्तराल पर पेयजल के नमूने जांचे भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर टैंकों का निरीक्षण भी किया जाता है ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसी किसी परिस्थिति में तुरन्त विभाग को सूचित करें ताकि अविलम्ब कार्यवाही की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलन जिला में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97 प्रतिशत : डाॅ. उप्पल
Next: लिफ्ट देना पड़ा भारी

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.