Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने पर स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने पर स्टोर संचालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी।  ड्रग इंस्पेक्टर ने राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ लक्सर के खेड़ी कलां गांव में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापामारी में टीम को मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलता मिला। टीम दवाइयां जब्त करने के साथ ही स्टोर संचालक को हिरासत ले लिया। दो दिन पहले एसडीएम लक्सर शैलेंद्र सिंह नेगी को शिकायत मिली थी कि मखियाली का एक युवक लक्सर के खेड़ी कलां गांव में मेडिकल स्टोर चलाकर नशीली दवाएं बेच रहा है। एसडीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ पुलिस, प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। टीम ने शुक्रवार को स्टोर पर छापा मारकर जांच की। पता चला कि स्टोर का लाइसेंस ही नहीं है। इसके लिए आवेदन भी नहीं किया गया है। स्टोर संचालक के पास फार्मासिस्ट की डिप्लोमा या डिग्री भी नहीं थी। स्टोर पर भारी मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं भी रखी मिली। टीम ने दवाइयां जब्त कर ली। साथ ही संचालक को भी हिरासत में ले लिया। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि स्टोर संचालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। स्टोर पर मिली दवाओं के नमूने भी सील किए गए हैं। जिन्हें लैब में भेजकर जांच कराई जाएगी। टीम में तहसीलदार मुकेश चंद रमोला, सीएचसी लक्सर के अधीक्षक डा. अनिल वर्मा, देहरादून एसओजी के नारकोटिक्स विंग की महिला एसआई प्रियंका भारद्वाज, कोतवाली के एसआई विनोद कुमार भट्ट शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्क प्रकरण में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
Next: शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. पी. के खोसला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.