Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी

RNS INDIA NEWS 16/06/2021
Corona new

24 घंटे में 62224 नए मामले, 2542 मरीजों की मौत

नई दिल्ली,16 जून (आरएनएस)। देश में कोराना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपाने के बाद लगातार ढ़लान पर है, लेकिन पिछले कई दिनों दैनिक मामलों में मामूली बढ़त देखी गई। यानि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,224 नए मामले दर्ज किये गये, जबकि इस दौरान 2542 और लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या में तेजी के साथ गिरावट आ रही है, तो कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी देखी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में आए नए मरीजों के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,96,33,105 हो गई। जबकि 2542 लोगों की मौत के बाद कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,79,573 हो गई है। देश में संक्रमण से मृत्यु दर 1.28 फीसदी रह गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,65,432 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 47,946 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 95.80 फीसदी हो गई है। पिछले 70 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी नौ लाख से कम हो गई है। वहीं देश में अभी तक कुल 2,83,88,100 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
दैनिक संक्रमण दर 3.22 फीसदी
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 38,33,06,971 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,30,987 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.22 प्रतिशत है। पिछले नौ दिन से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.17 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 34वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
26 करोड़ से ज्यादा का टीकाकरण
देश में अभी तक कुल 26,19,72,014 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनसंपर्क कर लोगों के हालसमाचार जाने
Next: कृषि विज्ञान केंद्र सोलन ने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत लगाया जागरूकता शिविर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.