Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फीस माफी को लेकर छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

फीस माफी को लेकर छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज के छात्र छात्राओं ने 6 महीने की फीस माफी करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के शहर महासचिव याज्ञिक वर्मा के नेतृत्व में कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान याज्ञिक वर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले लगभग 2 सालो से लोगो के काम धंधे ठप पड़े हुए है। आर्थिक तंगी के कारण कई छात्र छात्राओं के परिजन फीस जमा कराने में असमर्थ है। लेकिन कॉलेज प्रबंधन जबरन फीस वसूलने का प्रयास कर रहा है। 20 जून तक फीस जमा करने का नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है। कॉलेज प्रबंधन के इस तुगलकी फरमान को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे अभिभावकों की समस्या को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन को छात्र हित मे 6 महीने की फीस माफ करनी चाहिए। छात्र प्रमोद ने बताया कि उनके साथ के कई छात्रों के परिजन बैटरी रिक्शा, ऑटो या फिर कही छोटी मोटी नौकरी करके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। कोरोना के कारण काम धंधे बंद होने से अभिभावक आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इसलिए कॉलेज प्रबंधन फीस आधी करे या फिर 6 महीने की फीस माफ की जाए। जिससे छात्रों को राहत मिल सके। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सुमित त्यागी, प्रतीक, हिमांशी वर्मा, शानू शर्मा, शालिनी सिंह, हर्षित गुप्ता, योगेश चौधरी, नियति, रिया भाटिया, ओम गुप्ता और हिमांशु धीमान समेत कई छात्र-छात्राएं शमिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंची धाम स्थापना दिवस पर नीम करौली बाबा सेवा मंडल ने बालगृह में बच्चों को फल, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किये
Next: सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे कारोबारी आत्महत्या मामले की जांच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.