Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त किया
  • देहरादून

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त किया

RNS INDIA NEWS 12/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है और यहाँ के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या होना आम बात है। ऐसे में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता को बड़ी राहत देते हुए कोविड टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। अब बिना पंजीकरण के भी ग्रामीण सीधे टीकाकरण केंद्र में जाकर कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीके लगाने के लिए 145 मोबाइल टीमें भी तैनात की हैं। सरकार को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थी कि दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या होने के साथ ही स्मार्ट फोन पर पंजीकरण करने की जानकारी न होने के कारण लोगों को कोरोना टीका लगवाने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। जिसको देखते हुए सरकार ने व्यवस्था में बदलाव किया और अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिना पंजीकरण के भी सीधे नजदीकी केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। उनका पंजीकरण टीकाकरण केंद्र में ही आधार और मोबाइल नंबर से किया जाएगा। सरकार ने प्रदेश में टीकाकरण के लिए 145 मोबाइल वैक्सीनेशन टीमें तैनात की हैं। साथ ही इनकी संख्या बढ़ाकर सरकार ने 290 मोबाइल वैक्सीनेशन टीमें बनाने का लक्ष्य रखा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है या कनेक्टिविटी की समस्या है। उन क्षेत्रों के लोग सीधे केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण की जरूरत नहीं है। पूरे प्रदेश में 145 मोबाइल वैक्सीनेशन टीमें तैनात हैं। जिनको 290 तक करने का लक्ष्य है
-जेसी पांडे, स्टेट नोडल अधिकारी आईईसी

उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल वैक्सीनेशन की तरफ आगे बढऩा चाहिए। जिससे लोगों के घर के पास ही वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध हो सके -अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन

जि़लावार मोबाइल वैक्सीनेशन टीमें पर नजऱ डाले तो
जिला प्रस्तावित स्थापित
अल्मोड़ा 01 01
बागेश्वर 18 18
चमोली 09 09
चंपावत 12 10
देहरादून 29 18
हरिद्वार 31 31
नैनीताल 125 05
पौड़ी 15 15
पिथौरागढ़ 02 02
रुद्रप्रयाग 06 06
टिहरी 09 05
ऊधमसिंह नगर 15 07
उत्तरकाशी 18 18

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब ब्लैक फंगस भी लोगों को डरा रहा
Next: आगामी मानसून के दृष्टिगत सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.