Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सरयू नदी में नहाने गए 5 किशोरों की डूबने से मौत, 3 सुरक्षित निकले
  • पिथौरागढ़

सरयू नदी में नहाने गए 5 किशोरों की डूबने से मौत, 3 सुरक्षित निकले

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। जिले के सेराघाट के बड़ोली में नदी में नहाने गए पांच बच्चों की सरयू के तेज प्रवाह में डूबने से मौत हो गई। तीन बच्चे किसी तरह सुरक्षित बच निकले। बुधवार को तेज गर्मी में नदी में नहाने गए आठ बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आने से पांच बच्चों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सभी बच्चों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। सेराघाट सेरा, बडौली कटौच के पास सरयू नदी में नहाते समय हादसा हुआ था। बच्चों के नदी में डूबने की आवाज सुनकर ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच बच्चों की नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीमों ने तीन बच्चों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। नदी में डूबे पांचों किशोरों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे। विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर दो दिन पहले सेराघाट चले गए थे जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। मृतकों की पहचान रवींद्र 15 वर्ष पुत्र गोकुल राम, साहिल 15 वर्ष पुत्र पूरन राम, मोहित 17 वर्ष पुत्र अशोक, राजेश 16 वर्ष पुत्र खीम राम, पीयूष 15 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली के रूप में हुई। मृतकों में एक युवक दुल्हन के सगा और एक चचेरा भाई भी बताया जा रहा है। जबकि तीन अन्य युवक भी गांव के भी दुल्हन के भाई लगते हैं। एक साथ 5 लोगों की मौत से दोनों परिवारों में शादी का माहौल मातम में बदल गया है। उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट बैठक में उद्योग और पर्यटन से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद का फैसला
Next: भुवन जोशी हत्या मामले में 6 अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.