Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निजी अस्पतालों में अधिक रकम वसूली पर कार्रवाई के आदेश
  • नैनीताल

निजी अस्पतालों में अधिक रकम वसूली पर कार्रवाई के आदेश

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new

नैनीताल। कोरोना संक्रमण के बीच पर्यटन प्रदेश की खराब हुई साख और बदइंतजामी पर हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य और पर्यटन सचिवों को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली खंडपीठ ने कोविड डेथ ऑडिट रिपोर्ट पेश नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए अधिक रकम वसूली की शिकायतों पर निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। अदालत ने 16 जून को होने वाली अगली सुनवाई पर पर्यटन सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पर्यटन सुधार के साथ चारधाम यात्रा रोडमैप पेश करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सचिव को अस्पतालों में वेंटीलेटर, आईसीयू, जीवनरक्षक दवाओं समेत कोविड से जुड़ी हर स्वास्थ्य जरूरत का ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खण्डपीठ ने बुधवार को प्रदेश में क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर दायर जनहित याचिकाओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि राज्य में जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हर जिला अस्पताल को कोविड के लिए जरूरी वेंटिलेटर, आईसीयू सहित हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। ग्राम स्तर पर भी आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अदालत ने ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई और सरकार से जरूरी दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए सरकार सेलिब्रिटीज की मदद ले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीमताल झील में डूबते-डूबते बची कार, हादसा टला
Next: राशिफल 10 जून

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.