Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • रक्तदान शिविर में 67 युनिट रक्त एकत्रित
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर में 67 युनिट रक्त एकत्रित

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new
 
सोलन। सन्त निरंकारी मिशन सोलन की विभिन्न शाखाओं कुम्हारहट्टी, सोलन, दधोग, कण्डाघाट व नौणी के सहयोग से सन्त निरंकारी सत्संग भवन सोलन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 67 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर का शुभारम्भ उपायुक्त सोलन केसी चमन ने किया।केसी चमन ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा कोविड-19 के इस दौर में सभी को इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण उत्पन्न राष्ट्रीय आपदा जैसी स्थिति मे मानवता की सेवा में धार्मिक संस्थाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्य में सन्त निरंकारी मिशन का विशेष योगदान है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है और सभी को चाहिए कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी निर्धारित नियमों का पालन करें।
सन्त निरंकारी मिशन सोलन के संयोजक विवेक कालिया ने कहा कि मिशन द्वारा गत 21 फरवरी 2021 को भी 76 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा में लगातार प्रयासरत सन्त निरंकारी मिशन सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की अनुकम्पा से दिल्ली के बुराड़ी रोड़ में 1000 बिस्तरों वाला कोविड 19 ट्रिटमैंट सैंटर सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सोलन जिला के नालागढ़, कांगड़ा जिला के कछयारी और मण्डी व हमीरपुर जिला के अन्र्तगत धरेटी में 25-25 बिस्तरों वाले कोविड उपचार केन्द्र सुचारू रूप से सरकार के सहयोग से कार्यरत हैं। इन कोविड उपचार केन्द्रों पर प्रत्येक बिस्तर के साथ आॅक्सीजन कन्सट्रेटर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले रोगियों को तीनों समय के भोजन सहित मिशन के सेवादारों द्वारा अन्य सुविधएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर मिशन के शिमला क्षेत्र के क्षेत्राीय संचालक नरेन्द्र कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की तथा उपायुक्त से भविष्य में मिशन की ओर से हर सम्भव सेवायें प्रदान करने की पेशकश भी की।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. एम के ब्रह्मी नौणी विवि के कुलपति के ओएसडी नियुक्त
Next: लघु उद्योग भारती ने एकत्रित दवाइयों को झंडी दिखाकर किया शिमला रवाना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.