Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एसडीओ के मौके पर पहुंचने पर उठाए ग्रामीणों ने शव
  • टिहरी

एसडीओ के मौके पर पहुंचने पर उठाए ग्रामीणों ने शव

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new

नई टिहरी। अलमस में झूलती 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से नाती व दादा की मौत के मामले के लिए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए रोष जताया। ऊर्जा निगम के अधिकारी रात तक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के स्वजन को ढांढस बंधाया। कहा कि कुल चार-चार लाख मृतकों के स्वजन को दिए जाएंगे, जिसमें से सोमवार को स्वजन को एक-एक लाख की तत्काल आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। परिवार के दो व्यक्तियों को ऊर्जा निगम में संविदा पर नौकरी दी जाएगी। इसके बाद रात दस बजे शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ भेजा गया। बीती शुक्रवार शाम करीब छह बजे जौनपुर के अलमस गांव में खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे गिरीश (22)और उसके दादा कुंवर सिंह (62) झूलती 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए थे। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों व स्वजन ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही शव उठाने की बात कही थी। एसडीओ व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि मृतकों के श्वजन को सोमवार को तत्काल एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगा और परिवार के दो सदस्यों को संविदा पर नौकरी में रखा जाएगा, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी थत्यूड़ भिजवाया गया। शनिवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि मृतकों के स्वजन को सोमवार को तत्काल सहायता के रूप में एक-एक लाख रुपये के चेक दिए जाएंगे। तीन-तीन लाख रुपये बाद में दिए जाएंगे। साथ ही परिवार के दो सदस्यों को ऊर्जा निगम में संविदा पर नौकरी दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अल्मोड़ा सहित चार जिलों के लिए भेजी राहत सामग्री
Next: सेवा ही संगठन के तहत इंटर कॉलेज स्यालीधार में मास्क एवं सैनिटाइजर किये गए वितरित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.