Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खालाटीरा गांव में आम रास्ते को अवरुद्ध करने पर दो पक्षों में हुआ विवाद
  • हरिद्वार

खालाटीरा गांव में आम रास्ते को अवरुद्ध करने पर दो पक्षों में हुआ विवाद

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। खालाटीरा गांव में आम रास्ते को बंद करने पर दो पक्षों में चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। मामला हरिद्वार तहसील के सिडकुल थाना क्षेत्र के खालाटीरा गांव का है। जहां जगदीश लाल पुत्र रामप्रसाद ने लखन सिंह पुत्र धूम सिंह पर आरोप लगाया कि लाखन द्वारा गांव के एक सरकारी रास्ते को बंद कर दिया गया है। जगदीश लाल ने बताया कि पूर्व में भी यह रास्ता लाखन द्वारा तीन बार बंद किया गया था। जिसकी शिकायत उनके द्वारा हरिद्वार तहसीलदार के समक्ष की गई थी और हरिद्वार तहसीलदार और एसडीएम केे आदेशों के बाद क्षेत्रीय पटवारी ने पुलिस बल की सहायता से रास्ता खुलवा दिया था और लाखन को चेतावनी भी दी था कि आगे से रास्ते को अवरूद्ध नहीं किया जाए। जगदीश लाल के भतीजे योगेश राज ने बताया कि पिछले साल भी लाखन द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया था और प्रशासन की मदद से इस रास्ते को खुलवाया गया था। पिछले साल जब प्रशासन द्वारा रास्ते को खुलवाया जा रहा था उस दौरान भी लाखन के परिवार की महिलाओं ने जगदीश लाल के परिवार और प्रशासन के साथ अभद्रता की थी। इस बार भी स्थानीय पटवारी के कई बार लाखन को रास्ता खोलने की चेतावनी देने के बावजूद भी लाखन रास्ता नहीं खोलने दे रहा है और कह रहा है कि मैं रास्ता नहीं खोलूंगा जिससे जो होता हो कर ले। योगेश राज ने बताया कि यह रास्ता किसी का निजी हो ही नहीं सकता। क्योंकि ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्ताव में पास किया था और ब्लॉक द्वारा इस पर सीसी सडक़ का निर्माण किया गया। योगेश राज ने बताया कि पूर्व में भी इस रास्ते को सिडकुल थाना पुलिस की टीम और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मिलकर खुलवाया था। लेकिन जिस रास्ते को खुलवाने के लिए तहसीलदार ने 1 साल पहले आदेश किए थे। उसके लिए इस बार तहसीलदार यह कहकर पल्ला झाड़़ रहे हैं कि मामला चकबंदी का है। चकबंदी पटवारी की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा और एसडीएम ने पिछले माह की 17 तारीख को रास्ता खुलवाने के आदेश कर दिए थे। आदेश के बाद भी इस रास्ते को खुलवाने के लिए ना तो राजस्व विभाग कोई खास दिलचस्पी दिखा रहा है ना ही सिडकुल थाना पुलिस। योगेश राज ने कहा कि सार्वजनिक रास्ते को बंद करना पूरी तरह गलत है। प्रशासन व पुलिस को तत्काल कार्यवाही करते हुए रास्ते को खुलवाना चाहिए तथा दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वरना कोई अप्रिय घटना घट सकती है। वही जब दूसरे पक्ष लाखन से पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिभावकों को खो चुके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देगा किड्जी प्री स्कूल
Next: व्यापारियों ने की मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.