Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • सोलन से सम्मिलित होंगे 15 शिक्षक एवं 15 अभिभावक
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन से सम्मिलित होंगे 15 शिक्षक एवं 15 अभिभावक

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new
सोलन। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत समग्र शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में 04 जून, 2021 को आॅनलाइन शिक्षक-अभिभावक संवाद (ईपीटीएम) आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर इस ईपीटीएम का शुभारम्भ करेंगे। यह जानकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन के मीडिया समन्वयक डाॅ. राम गोपाल शर्मा ने वीरवार को दी।
डाॅ. राम गोपाल शर्मा ने कहा कि ईपीटीएम में सोलन जिला से 15 शिक्षक तथा 15 अभिभावक भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय में अभिभावकों एवं शिक्षकों को आॅनलाइन पढ़ाई तथा छात्रों को आ रही समस्याओं से परिचित होने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ईपीटीएम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाईट सोलन के प्रधानाचार्य चन्द्र मोहन शर्मा सोलन से इस कार्यक्रम का समन्वय स्थापित करेंगे।
डाॅ. राम गोपाल शर्मा ने कहा कि ईपीटीएम में हर घर पाठशाला, साप्ताहिक व्हाट्स एप क्विज, लाइव क्लासेज, अभिभावकों से उनके बच्चों के लिए मोबाइल फोन की उपलब्धतता, घर पर स्कूल कार्य के लिए टाइम टेबल, छात्रों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य तथा आॅनलाइन शिक्षण को और प्रभावी बनाने के सुझावों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ईपीटीएम में दोहरा संवाद होगा। इसमें अभिभावक भी अपने बच्चों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करेंगे और अपने सुझाव भी देंगे। अभिभावकों के इन सुझावों को राज्य स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 04 जून को शिक्षा मंत्री द्वारा शुभारम्भ करने के उपरान्त सभी विद्यालय अपने स्तर पर कक्षा के अनुसार ईपीटीएम का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभारी शिक्षक अभिभावकों से स्वीकृति फार्म प्राप्त कर इसकी रिपोर्ट जिला के माध्यम से राज्य को प्रेषित करेंगे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध शराब संग एक गिरफ्तार
Next: परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा टोल प्लाजा पर टोल वसूली पर लगी रोक हटी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.