Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने की कोविड-19 संक्रमण रोकथाम व वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने की कोविड-19 संक्रमण रोकथाम व वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
20210602_133050_compress85.jpg

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 45 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों की वैक्सीनेशन अभियान वर्तमान में अच्छा चल रहा है जो अब तक 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि छूटे हुये लोगों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों के अन्तर्गत शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को टीकाकरण अभियान कार्यक्रम की प्रशंसा की।
  जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पाॅजिटिविटी रेट को कम करने के लिये ज्यादा टैंस्टिग पर  फोकस करना होगा। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को टैस्टिंग बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक जाॅकर टैस्टिंग की जाय जिसमें राजस्व उपनिरीक्षकों की सहायता ली जाय। उन्होंने बीएलओ के माध्यम से वितरित की जा रही आइवरमेक्टिन दवा के वितरण में और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह दवा प्रत्येक परिवार को दी जाय यह सुनिश्चित कर लें। वहीं नगरीय क्षेत्र में भी इसके वितरण में तेजी लाई जाय। इसके अलावा उन्होंने कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों व लक्षण वाले व्यक्तियों जिनके द्वारा कोरोना जांच करायी गयी हो उनको  होम आइशोलेशन किट भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विशेषकर उन्होंने सल्ट व भैसियाछाना ब्लाक में होम आइसोलेशन किट की रिर्पोटिंग समय से करने के निर्देश दिये।  
   जिलाधिकारी ने कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की सूची उपजिलाधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से तत्काल प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये जिससे पोर्टल में अपडेट किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकरियों व चिकित्साधिकारियों से उनके क्षेत्रान्तर्गत आ रही अन्य समस्याओं आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोरोना के रोकथाम हेतु बेहतर कार्य किया गया है जिसे आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाय। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, डिप्टी कलेक्ट्रर गौरव पाण्डे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल ढीगंरा, डा0 योगेश पुरोहित, डा0 दीपांकर डेनियल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी के अलावा सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी वर्चुवल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डाo मदन मोहन पाठक ने बाबा रामदेव को दी नसीहत
Next: भारत में 1.32 लाख दैनिक नये मामले आए सामने

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.