Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • आंखों की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत
  • रहन-सहन

आंखों की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

सूजी आंखों से चेहरा भी बहुत अजीब सा लगने लगता है और यह समस्या अधिक रोने, अनिद्रा की समस्या, हैंगओवर, गलत खान-पान और एलर्जी आदि की कारणों से हो सकती है। हालांकि, आपको इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ घरेलू नुस्खों अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप सूजी आंखों को जल्द ठीक कर सकते हैं।

कोल्ड कंप्रेस का करें इस्तेमाल
अगर आप आंखों की सूजन से जल्द राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कोल्ड कंप्रेस के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें सूजन को कम करने और घाव भरने के गुण भी मौजूद होते हैं। इसके लिए तौलिए का थोड़ा सा हिस्सा ठंडे पानी में डूबो लें और फिर इसे निचोड़कर चार-पांच मिनट आंख की प्रभावित जगह पर लगाकर रखें।

खीरा भी है बेहतर विकल्प
खीरे का इस्तेमाल करके भी आप आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं और इसमें आंखों की सूजन को ठीक करना भी शामिल है। आंखों की सूजन से राहत पाने के लिए दो से तीन मिनट के लिए खीरे की दो मोटी स्लाइस को ठंडे पानी में भिगोएं और फिर इसे 10 मिनट के लिए अपनी बंद आंखों पर रखें। इससे न सिर्फ आंखों को ठंडक मिलेगी बल्कि आंखों की सूजन भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

ग्रीन टी बैग आएंगे काम
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होता है, जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कुछ मिनट ग्रीन टी बैग को फ्रिज में रखें और फिर इन्हें फ्रिज से निकालकर ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। हालांकि, अगर आपके पास ग्रीन टी बैग न हो तो आप इसकी जगह ब्लैक टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडे के सफेद भाग का आई मास्क बनाए
अंडे के सफेद भाग में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जो आंखों की सूजन को ठीक करने में प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक अंडे को फोड़कर इसके सफेद भाग को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसे एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से फेंटे और फिर इसे आंखों की सूजन से प्रभावित जगह पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से अपनी आंखों को धो लें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: आज आये 86 नए मामले
Next: तेंदुआ पकड़ने को कर्नाटक खोला में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.