Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एनएचएम संविदा कर्मियों ने चौथे दिन भी काली पट्टी बांध किया काम
  • अल्मोड़ा

एनएचएम संविदा कर्मियों ने चौथे दिन भी काली पट्टी बांध किया काम

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
IMG-20210531-WA0002.jpg

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के आह्वान पर अपने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विकासखंड द्वाराहाट के समस्त एनएचएम कर्मचारी जिसमें संविदा चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, ANM, BPM, बीएलए, डीईओ, आशा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, आशा फैसिलिटेटर एवं आरबीएसके टीम में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट आदि संविदा कर्मचारियों द्वारा आज 31 मई सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में कोविड-19 व सैंपलिंग स्थल तथा विकासखंड के अन्य चिकित्सा इकाइयों में काली पट्टी बांधकर सरकार से अपने 9 सूत्रीय मांगों पर अतिशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। एनएचएम ब्लॉक इकाई द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त एनएचएम कर्मी विगत 3 दिनों से इस कोरोना काल में अपने हाथ (कलाई) में काली पट्टी बांधकर देश हित में अपने-अपने कार्य का संपादन बिना डरे हुए कर रहे हैं, और आज चौथे दिन भी सभी एनएचएम के कर्मचारी अपनी अपनी कलाई में काला फीता बाधकर कार्य कर रहे हैं और कोरोना महामारी के चलते हुए किसी भी कार्यक्रम के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न ना करते हुए अपनी जिम्मेदारी समझ कर अपने से संबंधित सभी कार्यों को निर्वहन पूर्ण लगन के साथ कर रहे हैं। NHM के सभी कर्मचारियों का कहना है यदि सरकार आज 31 मई तक एनएचएम कर्मियों की मांगों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है तो विकासखंड के एनएचएम कर्मचारी अपने को होम आइसोलेशन पर रहकर अपना विरोध दर्ज करेंगे। ब्लॉक उपाध्यक्ष सीएस बिष्ट द्वारा यह बताया गया कि राज्य एनएचएम इकाई द्वारा जो भी आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा ब्लॉक इकाई द्वारा उनका पूर्ण समर्थन किया जाएगा। आज विरोध प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह नेगी ब्लॉक अध्यक्ष, सीएस बिष्ट उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह बिष्ट सचिव, चंदन सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, जगदीश गिरी, योगेश भट्ट, अजय तिवारी, डॉक्टर कल्पना जोशी, दीपक तिवारी, मीनाक्षी भट्ट एवं सभी संविदा कर्मचारी उपस्थित थे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में 1.52 लाख नये मामलों के साथ नये मामलों के घटने का चलन बरकरार
Next: मुख्यमंत्री ने सोलन में मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का शुभारम्भ किया

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 18.54.36_11zon
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 22.04.47_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली को कांग्रेस के संकल्प पत्र में शामिल करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.