Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक- डाॅ. सैजल
  • सोलन

कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक- डाॅ. सैजल

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सभी से आग्रह किया है कि कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवाएं और विभिन्न नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं। डाॅ. सैजल आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 07 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित चिकित्सकों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला सोलन इकाई द्वारा किया गया।डाॅ. सैजल ने कहा कि सभी के समर्पित प्रयासों से वर्तमान में कोविड-19 महामारी के मामलों में कमी आ रही है। किन्तु ऐसी परिस्थितियों में कोविड-19 से जन-जन को बचाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक नियमों का पालन किया जाना जरूरी है।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी पात्र लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए टीके की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि टीकाकरण के लिए सभी को प्रेरित करें ताकि कोरोना संक्रमण के विरूद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता व्यापक स्तर पर तैयार हो सके।
डाॅ. सैजल ने कहा कि इस संकट से दीर्घ अवधि में निपटने के लिए नियम पालन आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क अवश्य पहनें। संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोते रहें।इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया।राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनन्द, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष रोहित ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल बैंस, सचिव गौरव साहनी, भाजपा महिला मोर्चा सोलन की अध्यक्ष शंकुतला शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणा में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा, दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी
Next: कोविड-19 के नियमों का पालन करने को किया जागरूक 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.