Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • व्हाट्सएप पर 3 रेड टिक का मतलब सरकार पढ़ रही है आपकी चैट? इस वायरल मैसेज पर कंपनी ने बताई सच्चाई
  • रहन-सहन

व्हाट्सएप पर 3 रेड टिक का मतलब सरकार पढ़ रही है आपकी चैट? इस वायरल मैसेज पर कंपनी ने बताई सच्चाई

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
whatsapp

नई दिल्ली। सरकार और सोशल मीडिया में विवादों के बीच आज कल एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा गया है कि लोगों की चैट अब प्राइवेट नहीं है और सरकार उसे पढ़ सकती है। इसमें ये भी बताया गया है कि अगर सरकार ने आपका मैसेज पढ़ा है तो आपको नया टिक या कलर दिखेगा। व्हाट्सएप पर ही वायरल हो रहे इस फेक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब एक तीसरा टिक जोड़ा गया है। इसमें कहा गया है कि अगर सरकार ने मैसेज को पढ़ा है तो तीसरा टिक नजर आएगा। अगर सरकार कार्रवाई करना चाहती है तो एक ब्लू टिक और दो रैड टिक नजऱ आएंगे और तीसरे रेड टिक का मतलब है कि यूजऱ को कोर्ट से समन भेजा जा रहा है। वहीं अब व्हाट्सएप ने खुद ही अपने यूजर्स को इस फेक मैसेज के बारे में सावधान किया है। कंपनी ने इसे गलत बताया है और लोगों से इस तरह के मैसेज से दूर रहने को कहा है। बता दें कि आजकल व्हाट्सएप और सरकार के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। व्हाट्सएप ने केंद्र सरकार के नए ITरूल्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसके बाद ही फेक मैसेज के जरिए लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि वॉट्सऐप यूज़र्स को ऐसे किसी मैसेज पर विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि कंपनी ने खुद इसे फेक करार दिया है। व्हाट्सएप मे कहा है कि यूज़र्स के बीच वॉट्सऐप पर होने वाली चैट एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होती है। इसका मतलब है कि कोई भी इस चैट को नहीं पढ़ सकता। इस तक किसी सरकार या थर्ड पार्टी की पहुंच नहीं है। व्हाट्सएप ने लोगों से इस तरह के किसी मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने और इसकी रिपोर्ट करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार अभी व्हाट्सएप चैट्स में दो टिक दिखते हैं। मैसेज भेजने पर अगर एक टिक दिखता है तो इसका मतलब है मैसेज भेज दिया गया है, लेकिन दूसरे यूजऱ को प्राप्त नहीं हुआ। मैसेज प्राप्त होने पर दो टिक दिखते हैं और मैसेज पढऩे पर दो टिक नीले रंग के हो जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुशील कुमार को एक और बड़ा झटका, अब करीबी दोस्त ही बनेगा सरकारी गवाह
Next: ढौंडियाल की पत्नी के जज्बे को सलाम, ‘इंडियन आर्मी’ ज्वॉइन कर बनीं लेफ्टिनेंट निकिता

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.