Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर रोक
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर रोक

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

काशीपुर। हाईकोर्ट ने पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा व यश ज्वैलर के स्वामी के खिलाफ अगले आदेशों तक मुकदमें की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।वर्ष 2020 में एक व्यक्ति ने काशीपुर निवासी चेतन राज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि चेतन राज उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। साथ में सोने के काफी जेवरात भी ले गया। इस मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने जांच की। जांच में सोने के जेवरात जिसमें अंगूठी, गले का हार, कुंडल, सोने के लॉकेट, सोने की चेन आदि अनेक जेवरात पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्म ज्वैलर्स के स्वामी दीपक वर्मा व यश ज्वैलर्स के स्वामी मनमोहन कापड़ी वैशाली कॉलोनी को बेचा जाना बताया गया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा व मनमोहन कापड़ी के विरुद्ध धारा-384, 120बी आईपीसी का आरोप पत्र पॉक्सो कोर्ट में भेजा। जहां दोनों को न्यायालय में तलब किया। दीपक वर्मा व मनमोहन कापड़ी ने अपने अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की। कहा कि सुनार आईडी व कागजात देखकर सोना खरीदते हैं, लेकिन सोना कहां से आया उसकी जानकारी नहीं मिल सकती। इन्होंने कोर्ट में खरीद फरोख्त के पर्चे भी दाखिल किए। सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति एनएस धनिक ने पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा व मनमोहन कापड़ी के खिलाफ जारी न्यायालय कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सितारगंज विधायक ने एसटीएच को दिए 13 लाख के उपकरण
Next: कोरोना के बीच में टूलकिट मामला पूरी तरह गर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.