Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे’ पर वर्चुअल विचार गोष्टी का आयोजन, मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु की अपील
  • अल्मोड़ा

‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे’ पर वर्चुअल विचार गोष्टी का आयोजन, मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु की अपील

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर कर रहे लघु शोधार्थी आशीष पंत और पहाड़ एक्सप्रेस की टीम ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के अवसर पर वर्चुअल विचार गोष्टी का आयोजन किया। विचार गोष्टी का संचालन करते हुए आशीष पंत ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के विषय में अपने विचार रखे और इस विशेष दिन के महत्व को सभी के सामने रखा।

इस अवसर पर आशीष ने कहा कि मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे 28 मई 2014 से हर वर्ष पूरी दुनिया में एक वार्षिक मासिक धर्म जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आशीष ने इस दिन की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 28 मई 2014 को वाश यूनाइटेड नामक एनजीओ ने इस दिन को मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट के महत्व को उजागर करने हेतु बनाना शुरू किया। इस दिन पूरे विश्व भर में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को स्वच्छता व इस विषय पर खुलकर बात करने के विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जागरूक किया जाता है।

बतातें चलें कि आशीष इससे पहले भी पीरियड्स को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो० इला साह के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर चुके हैं, इस विषय को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र और पहाड़ एक्सप्रेस के संपादक राहुल जोशी द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री Bleeding Right का निर्माण किया गया।

पहाड़ एक्सप्रेस के संपादक और Bleeding Right डॉक्यूमेंट्री के निर्माता राहुल जोशी ने विचार गोष्टी में डॉक्यूमेंट्री के दौरान अपने अनुभव को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि वो आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को कवर करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।

विचार गोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए महिलाओं को जागरूक करने हेतु अपने अपने सुझाव दिए। इस मौके पर कई छात्र छात्राओं, शिक्षकों और समाजसेवियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

विचार गोष्ठी कार्यक्रम में आशीष पन्त, राहुल जोशी, हर्षिता टम्टा, तनुजा शाह, मयंक पंत, गुंजन जोशी, विनय तिवारी, प्रो. इला शाह, शिक्षक कल्याण मनकोटी, धीरज तिवारी, अनुराग मनकोटी, ओजस्वी, मोहित रावत, स्वेता, हरीश, प्रियंका, दिव्या जोशी, डॉ. रवि उप्रेती, रजनीश तिवारी, शिवानी जोशी के साथ कई विश्वविद्यालय, स्कूलों के छात्र छात्राएँ और कई सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ के कर्मचारी भी वर्चुअल जुड़े। साथ ही सभी ने आशीष और पहाड़ एक्सप्रेस की इस मुहिम को सराहा और आगे भी इसे बड़े पैमाने पर युवाओं को जागरूक करने में हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप
Next: रविवार को ऑक्सीजन जेनरेशन प्लान्ट का शुभारम्भ, 50 बेडों को 24 घण्टे ऑक्सीजन सप्लाई: जिलाधिकारी अल्मोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.