Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ईएमआई, बिजली बिल व सभी टैक्स माफ करे सरकार: मनव्वर कुरैशी
  • हरिद्वार

ईएमआई, बिजली बिल व सभी टैक्स माफ करे सरकार: मनव्वर कुरैशी

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

हरिद्वार। भाजपा नेता मनव्वर कुरैशी ने सरकार से बैंक लोन की ईएमआई, बिजली बिल सहित सभी टैक्स माफ किए जाने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में मनव्वर कुरैशी ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी शुरू होने के बाद किए गए लॉकडाउन से ही व्यापारी व मध्यम वर्ग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरूआत में आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटने की उम्मीद बंधी थी। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विशेषज्ञों की राय के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर के लंबे समय तक चलने की संभावना है। ऐसे में आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटने में भी लंबा वक्त लगेगा। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियां लंबे समय तक बंद रहने के कारण गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। आय नहीं होने के कारण बैंक लोन की किश्त चुकाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। लेकिन बैंकों द्वारा लोन किश्तों की अदायगी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जिससे व्यापार से जुड़े मध्यम वर्गीय परिवार मानसिक तनाव का सामना भी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को आगे आकर व्यापारियों व मध्यम वर्ग की मदद करनी चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा सरकार को मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए और बैंक लोन की ईएमआई, बिजली बिल व सभी टैक्स माफ किए जाएं। जिससे मध्यम वर्गीय व्यापारियों को राहत मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमण्डल
Next: द्वाराहाट: पैरा लीगल वालिंटियर मोहित उप्रेती ने वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी, वैक्सीनेशन करने के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.