Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • व्यापारियों ने दुकानों व मुंह-सिर पर काले कपड़े बांधकर किया प्रदर्शन 
  • हिमाचल प्रदेश

व्यापारियों ने दुकानों व मुंह-सिर पर काले कपड़े बांधकर किया प्रदर्शन 

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

सोलन। बद्दी साईं रोड़ पर वीरवार को 6 किलोमीटर लंबी मार्केट में व्यापारियों और दुकानदारों ने दुकानों के बाहर काले झंडे लगाकर और सिंह तथा मुंह पर पट्टियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापारी व दुकानदार एकजुट दिखे और एक स्वर में उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। 
प्रदेश व्यापार मंडल के संजीव कौशल, बद्दी व्यापार मंडल के प्रवीण कौशल, मोबाईल एसोसिएशन के पंकज भंडारी, मुस्ताक खान, रमन कौशल, कपिल अग्रवाल, रोहित, विकास, राजू गुप्ता, सोनी कुमार, सुरेंद्र चंदेल, मोहिंद्र, अरूण गुप्ता, कुलदीप धुन्ना समेत सभी व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार बताए कि व्यापारी क्या करे और कहां जाए। दुकानों का किराया, मकानों का किराया, बिजली के बिल और परिवार के राशन पानी का खर्चा व्यापारी कहां से करे। उनके साथ साथ उनके पास काम करने वालों को भी व्यापारी व दुकानदार पल्ले से तनख्वाह दे रहे हैं। ऐेसे में अगर बाजार नहीं खुलेंगे तो व्यापारियों व दुकानदारों को मजबूरन सडक़ पर आना पड़ेगा। 
व्यापार मंडल के संजीव कौशल व प्रवीण कौशल ने कहा कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन अभी तक बाजारों को खोलने के लिए सरकार का रवैया स्पष्ट नहीं है। 1 जून से अन्लॉक के दौरान में बाजार कैसे और किस समय तक खुलेंगे सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में अगर सरकार कोई निर्णय नहीं लेती तो व्यापारी वर्ग कहां जाएगा। बद्दी साईं रोड़ पर वीरवार को 6 किलोमीटर लंबी मार्केट के सभी दुकानदारों ने मुंह व सिर पर काले कपड़े बांधकर हाथों में बोर्ड लेकर शांति पूर्वक प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी। व्यापारियों का कहना है कि फैसला सरकार के हाथ में है अगर सरकार व्यापारियों व दुकानदारों के हित में कोई फैसला नहीं लेती तो उन्हें व उनके परिवारों को जहर दे दिया जाए। हर रोज तिल तिल मरने से अच्छा है कि एक बार में ही खुद को और अपने परिवारों को इस परेशानी से मुक्ति दे दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 2146 नए मामले, 81 की मौत
Next: बाबा रामदेव के बयान पर भडक़ी कांग्रेस, मांफी मांगने को कहा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.