Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.66 लाख जांच हुई,  फिर से बना नया रिकॉर्ड
  • राष्ट्रीय

भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.66 लाख जांच हुई,  फिर से बना नया रिकॉर्ड

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
Corona new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटे में 20.66 लाख से ज्यादा जांच हुई जो अब तक किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा जांच है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कल बना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही लगातार चार दिनों से देश में 20 लाख से ज्यादा जांच की गयी।
दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 12.45 प्रतिशत हो गया।
देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,66,285 जांच की गयीं।
भारत में लगातार 9वें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,57,630 लोग स्वस्थ हुए।
बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,30,70,365 हो गयी। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 87.76 प्रतिशत हो गयी।
स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 73.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
एक और सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार छठे दिन तीन लाख से कम हैं।
पिछले 24 घंटे में 2,57,299 नए मामले दर्ज किए गए।
पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 78.12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 36,184 और उसके बाद कर्नाटक में 32,218 नए मामले दर्ज किए गए।
दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 29,23,400 हो गयी।
यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 11.12 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,04,525 की कमी आयी है।
देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 69.94 प्रतिशत है।
भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके के कुल खुराक की संख्या आज 19.33 करोड़ से ज्यादा हो गयी।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 27,76,936 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 19,33,72,819 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 97,38,148 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,91,350 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,48,70,081 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 83,06,020 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 92,97,532 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 6,02,11,957 और दूसरी खुराक लेने वाले 96,84,295 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,63,83,760 पहली खुराक लेने वाले और 1,81,89,676 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।
देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.30 प्रतिशत योगदान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की पोल खोल रही ऑलवेदर सड़क: कांग्रेस
Next: इलेक्ट्रोकेमिकल एलिसा जांच से कोविड-19 की कुल एंटीबॉडी केंद्रीकरण का तेजी से और सटीक अनुमान लगाने में मिलेगी मदद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.