
रुडकी। नारसन बॉर्डर पर मंगलवार को दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। दोपहर तक करीब 15 सौ लोगों के रजिस्ट्रेशन किए गए। इसके अलावा आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं लाने वाले को वापस भेजा गया। बॉर्डर पर अब धीरे-धीरे बाहर से आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होने लगा है। अस्थि विसर्जन तथा अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को काफी बढ़ गई। दोपहर तक सैकड़ों वाहनों ने प्रदेश में एंट्री की। जिनमें करीब 15 सौ लोगों ने एंट्री करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा कोविड-19 जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं लाने वाले लोगों को वापस कर दिया गया। काफी लोगों की कोविड-19 जांच का काम भी बॉर्डर पर किया गया। भीड़ बढऩे के बाद विवाद भी बढऩे लगे हैं। प्रदेश में एंट्री करने के लिए लोग बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों के साथ भी उलझ रहे हैं। बॉर्डर पर व्यवस्था के लिए तैनात राजस्व विभाग के कर्मचारी सुभाष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय काफी भीड़ थी। कुछ लोग शिक्षा विभाग के स्टाफ के साथ उलझे। लेकिन बगैर रिपोर्ट के उन्हें प्रदेश में एंट्री नहीं करने दी गई।

