Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, परिजन फरार
  • ऊधम सिंह नगर

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, परिजन फरार

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी परिजन पुलिस की पकड़ से बाहर है। विवाहिता के पिता ने जहर देकर बेटी मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। हल्द्वानी के वार्ड संख्या 30 इंदिरानगर निवासी मसरूर अली पुत्र ताहिर अली ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री आरजू बी का विवाह 4 नवंबर वर्ष 2019 में ग्राम गौरीखेड़ा निवासी नाजिम मियां पुत्र मकसूद मियां के साथ हुआ था। शादी के बाद से विवाहिता के ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि कुछ महीने पहले आरजू बी ने दो जुड़वां पुत्रियों को जन्म दिया। इसके बाद विवाहिता के ससुराल वाले उनकी बेटी से जुड़वा बेटियों की परवरिश के लिये दहेज में 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे थे। इसके साथ ही विवाहिता को मांग पूरी नहीं होने पर दूसरी जगह भेजने की धमकी देते थे। विवाहिता के पिता का आरोप है कि उनका दामाद और उसके परिजन लगातार उनकी पुत्री को जहर देकर मारने की धमकी दे रहे थे। 8 मई को विवाहिता के ससुराल वालों ने उसकी मृत्यु की सूचना परिजनों को दी थी। विवाहिता के पिता मसरूर अली की तहरीर पर दामाद और उसके पिता मकसूद, मां, देवर, बहन, बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी नाजि़म मियां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के दो मामलों मे 72 हजार की ठगी
Next: खुल गए बाबा बद्री के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.