Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • अब कोविड-19 का इलाज और आसान, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी दवा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

अब कोविड-19 का इलाज और आसान, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी दवा

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

रक्षा मंत्री ने 2डीजी की लॉन्च

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी है। तमाम संकटों के बीच देश में कोरोना के खिलाफ कई वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। अब इस जंग में एक और हथियार जुड़ गया है जिसका नाम है 2-डीजी दवा। इस दवा से कोरोना का इलाज अब और आसान हो जाएगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये दवा कोरोना मरीजों को पानी में घोलकर दी जाएगी। ष्ठक्रष्ठह्र द्वारा डेवलेप की गई दवाई 2-ष्ठत्र अब अस्पतालों में उपलब्ध होगी। डीआरडीओ द्वारा विकसित ये नई दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज आज लॉन्च कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दवा की पहली खेप जारी की है। दवा की लॉन्चिंग के मौके पर दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया को पहली खेप सौंपी गई। दवा की लॉन्चिंग के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इसके लिए मैं वैज्ञानिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज का दिन सबसे ज्यादा सुखद अनुभूति का दिन है। कोविड से लड़ाई में डीआरडीओ ने अहम योगदान दिया है।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि मैं सभी वैज्ञानिकों को अपनी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, कि ये दवा उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है। ये दवा देश के वैज्ञानिकों क्षमता को दर्शाता है। हम सभी को संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहने की जरूरत है। मैं डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी का बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
सरकार के दावों के मुताबिक, यह दवा अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की तेजी से रिकवरी में मदद करता है और बाहर से ऑक्सीजन देने पर निर्भरता को कम करता है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 8 मई को इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।
इस दवा को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज द्वारा विकसित किया गया है। केंद्र सरकार के मुताबिक, अगले महीने से इस दवा का बड़ी मात्रा में उत्पादन डॉ रेड्डीज लैब द्वारा किया जाएगा। यह दवा पाउडर के रूप में छोटे-छोटे पैकेट में उपलब्ध होगी, जिसे पानी में मिलाकर लिया जा सकेगा।
रक्षा मंत्रालय ने दवा के असर के बारे में बताया था कि क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों के मुताबिक, इस दवा से अस्पताल में भर्ती मरीज जल्दी ठीक हुए और उनकी अतिरिक्त ऑक्सीजन पर निर्भरता भी कम हुई। 2-डीजी से इलाज कराने वाले अधिकतर मरीज आरटी-पसीआर जांच में निगेटिव आए। कोविड-19 का सामना कर रहे मरीजों को यह दवा बहुत लाभ पहुंचाएगी।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह दवा वायरस से संक्रमित कोशिकाओं में जमा हो जाती है और फिर वायरस को फैलने से रोकती है. साथ ही मरीज की ऊर्जा भी बढ़ाती है। इस दवा का दिसंबर 2020 से मार्च 2021 के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के 27 कोविड अस्पतालों में 220 मरीजों पर फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैक्सीनेशन नहीं होने से शिक्षक संघ नाराज
Next: अल्मोड़ा: कोरोना मामलों में थोड़ी राहत, आज आये 16 संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.