Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • दुल्हन एक दूल्हे दो, किससे करे शादी, पंचायत ने निकाला समाधान
  • उत्तर प्रदेश

दुल्हन एक दूल्हे दो, किससे करे शादी, पंचायत ने निकाला समाधान

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

कन्‍नौज। उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल कन्‍नौज के एक गांव में एक दुल्‍हन से शादी करने के लिए दो दूल्‍हे बारात लेकर पहुंच गए तो हड़कंप मच गया। हालांकि गांव के लोगों ने पंचायत और पुलिस की मदद से इस मामले का समाधान निकालते हुए किसी लड़ाई झगड़े की संभावना को खत्‍म कर दिया।

बता दें कि कन्‍नौज के सौरिख थाना के गांव ककलापुर में दूल्‍हा शादी करने के लिए बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा था। लड़की के परिजनों ने बारात का जोरदार स्‍वागत किया और फिर शादी की रस्‍में शुरू हो गईं। इस बीच दुल्‍हन का प्रेमी भी बारात लेकर पहुंच गया। जबकि दूसरी बारात देख वहां मौजूद गांव वाले और रिश्‍तेदार हैरान रह गए। हालांकि इस दौरान लड़की खुश थी।

प्रेमी की बारात आने के बाद…

परिजनों की मर्जी से तय दूल्‍हे के साथ लड़की की शादी की रस्‍में चल रही थीं, लेकिन जैसे की प्रेमी बारात लेकर पहुंचा तो दुल्‍हन ने शादी की रस्‍में निभाने इंकार कर दिया है। इससे वहां मौजूद लोग हक्‍का बक्‍का रह गए। इस बीच किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जबकि पुलिस ने गांव पहुंच कर प्रेमी और दुल्‍हन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह के लिए बातचीत का दौर चलने लगा।

बातचीत के दौर के बीच लगा झटका…

यही नहीं, इसके बाद इस स्‍टोरी में जोरदार टर्न आया, जिसने पहले से हक्‍का बक्‍का लोगों को और परेशान कर दिया। दरअसल दुल्‍हन के प्रेमी की शादी पहले से 23 मई को तय थी, लेकिन वो अपनी प्रेमिका के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा गया। अब इस बातचीत में तीसरे पक्ष के तौर पर प्रेमी के साथ पहले से तय रिश्‍ते के लोग भी जुड़ गए। तीनों पक्षों के बीच कई घंटे की पंचायत के बाद दुल्‍हन के परिजनों ने दूल्‍हे का सामान लौटा दिया और दूल्‍हे के पिता ने भी तिलक में मिली बाइक वापस कर दी। यही नहीं, प्रेमिका के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचे प्रेमी ने भी जहां पहले शादी तय हुई थी उस परिवार से मामला निपटाने के लिए समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्‍हन की शादी उसके प्रेमी के साथ हुई।

दूल्‍हा भी नहीं लौटा खाली हाथ

गांव की युवती की शादी उसके प्रेमी से होने के बाद दूल्‍हा पक्ष निराश था, लेकिन इस बीच गांव के ही एक परिवार ने अपनी लड़की की शादी का प्रस्‍ताव उसके परिजनों के सामने रख दिया। इसके बाद दूल्‍हा और उसके परिजनों ने हां कर दी और शादी की रस्‍में शुरू हो गईं। वहीं, एक ही रात में गांव से दो दुल्‍हनें विदा होने से सभी खुश हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय रेलवे ने 6,000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा की शुरू
Next: 20 कोविड सेंटरों में शांतिकुंज पहुंचा रही पौष्टिक आहार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.