Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हड़ताल के चलते केमू को एक पखवाड़े में 75 लाख रुपये का घाटा
  • अल्मोड़ा

हड़ताल के चलते केमू को एक पखवाड़े में 75 लाख रुपये का घाटा

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। एक सूत्रीय समस्या का समाधान नहीं होने से कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। इससे जिले में 40 बसों के पहिये थमे रहे। हड़ताल के चलते केमू को एक पखवाड़े में 75 लाख रुपये का घाटा हो गया है। इससे इस परिवहन संस्था से जुड़े चालकों व परिचालकों के समक्ष कठिन दौर में रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। केमू में सवारियों की पचास प्रतिशत यात्री क्षमता पर भी पुराना किराया लिए जाने की व्यवस्था से बस संचालकों में नाराजगी है। इस व्यवस्था के विरोध में केमू की हड़ताल रविवार को 15वें दिन भी जारी रही। इससे यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। उन्हें महंगा किराया देकर निजी टैक्सियों से अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे की वजह से शासन ने सार्वजनिक परिवहन को लेकर आदेश जारी किया था कि इन बसों में आवागमन के लिए पचास प्रतिशत यात्री क्षमता से ही सवारियां ले जानी होंगी। साथ ही निर्धारित मार्गो का किराया वही लिया जाएगा, जो पूर्व में लिया जा रहा था। इस व्यवस्था के विरोध में बस संचालकों ने ठीक पखवाड़ा पूर्व दो मई से बसों का संचालन ठप कर दिया था। बस संचालकों की एक सूत्रीय मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से इसका असर जहां केमू के बस मालिकों, चालकों व परिचालकों पर पड़ रहा है, वहीं यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि पहाड़ के अधिकांश आंतरिक रूटों पर केमू की ही बसों का संचालन होता है। इधर, केमू के स्टेशन इंचार्ज बीसी चंदोला ने बताया कि अल्मोड़ा से प्रतिदिन हल्द्वानी समेत विभिन्न मार्गो को 40 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन शासन के 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ पुराने किराये के आदेश के विरोध में केमू की हड़ताल रविवार को 15वें दिन भी जारी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर ठगी
Next: 8 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.