Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल रहा
  • उत्तराखंड

मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल रहा

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
Weather

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों के सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं दोपहर तीन बजे बाद दून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।राज्य के अन्य इलाकों में फिलहाल बादल छाए हुए हैं।

कई इलाकों में गिरे पेड़, यातायात हुआ बाधित
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं के चलते बसंत बिहार, राजपुर, कारगी चौक समेत कई इलाकों में सडक़ों पर पेड़ गिर गए। इसके चलते यातायात भी बाधित रहा। वसंत विहार इलाके में भारी भरकम पेड़ के बिजली लाइन पर गिरने से तार टूट गए और एक व्यक्ति के घर का काफी हिस्सा ढह गया।

घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
बिजली के जंफर उडऩे और बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से कई इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। तूफान थमने के बाद बिजली कर्मचारियों ने जंफर जोड़े और टूटे तार जोडक़र आपूर्ति बहाल कराई।

मसूरी के बुरांशखंडा में भारी ओलावृष्टि से परेशानी
मसूरी में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। शहर में पिछले कई दिनों से रुक रुककर बारिश और ओले पडऩे से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
मसूरी में भारी बारिश और ओले पडऩे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। साथ ही मौसम बदलने से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, पर्यटक स्थल बुरांशखंडा क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार कोहली ने बताया कि बुरांशखंडा क्षेत्र में भारी बारिश ओलावृष्टि ने क्षेत्र में तबाही मचाई है।
कहा कि मटर की फसल और सेब, पूलम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। बुरांशखंडा में भारी बारिश से कई खेत बह गए हैं। मौसम की दोहरी मार से स्थानीय लोग परेशान हैं। एक तो फसलों को नुकसान हो रहा है तो दूसरी ओर सर्दी जुकाम से भी लोग जूझ रहे हैं।

कुमाऊं में सात दिनों में सामान्य से दोगुनी बारिश
इस बार गर्मियों के मौसम में अच्छी बारिश हो रही है। पिछले तीन सप्ताह से बारिश अनवरत जारी है। कुमाऊं के सभी जनपदों में बीते सात दिनों में अच्छी बारिश हुई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार कुमाऊं में पांच मई से 12 मई तक सामान्य तौर पर कम ही बारिश होती थी।
सामान्य दिनों में कुमाऊं के सभी छह जनपदों में कुल 87.8 मिमी बारिश दर्ज होती है, जबकि इस बीच सभी छह जनपदों में कुल 172.8 मिमी बारिश हो गई है। यह सामान्य से करीब दोगुना है। बारिश होने से जंगलों को तो फायदा मिल रहा है लेकिन बारिश के साथ गिर रहे ओले की वजहों से काश्तकारों के चेहरे पर मायूसी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजिटिव को छह किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल
Next: 14 मई से 18 मई तक सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी सस्ते गल्ले की दुकानें

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.