Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोविड गाइडलाइन उल्लंघन पर शराब ठेका अनुज्ञापी के साथ तीन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

कोविड गाइडलाइन उल्लंघन पर शराब ठेका अनुज्ञापी के साथ तीन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
default featured image

ऋषिकेश। कोविड गाइडलाइन का पालन न कराने और शराब के ठेके पर अनावश्यक भीड़ जुटाने के आरोप में पुलिस ने ठेका अनुज्ञापी के साथ ही तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीकीरेती कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सोमवार को शिवपुरी स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो यहां ठेके के बाहर अनावश्यक रूप से भीड़ जमा नजर आई। ठेका संचालक की ओर से कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा था, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अनुज्ञापी अजय बेलवाल सहित तीन कर्मचारी केवल सिंह, विक्रम सिंह निवासी ग्राम मठियाली पट्टी दोगी मुनीकीरेती और गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम तिमली पट्टी दोगी मुनीकीरेती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

डोईवाला में बने तीन और कंटनेमेंट जोन : जिलाधिकारी ने डोईवाला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन नए कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते अब क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन की संख्या तीन से बढक़र छह हो गई है। डोईवाला चीनी मिल कॉलोनी में कई कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डोईवाला नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दुकानदार, ग्राहक व आम जनता एतिहास नहीं बरत रही है। डोईवाला आसपास इलाकों में रोजाना 50 से 70 के करीब कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि शुगर मिल कॉलोनी ई ब्लॉक के गार्डन कॉलोनी का चतुर्थ तल, शुगर मिल कॉलोनी के ई-ब्लॉक का प्रथम व द्वितीय तल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर चार तल्ली जोली के बड़ोवाला, कालूवाला मार्ग के अलावा वार्ड नंबर 20 लच्छीवाला इलाके के कुछ चिन्हित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व डोईवाला पालिका के वार्ड नंबर-5 कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट, वार्ड नंबर-5 अठूरवाला (बागी) के अलावा वार्ड नंबर एक मिस्सरवाला खुर्द को जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के कारण अटका यात्री वाहनों के किराये का निर्धारण
Next: राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से वैक्सीन इंपोर्ट करने की अनुमति मांगी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.