Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मुख्यमंत्री ने किया हल्द्वानी में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री ने किया हल्द्वानी में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
rns featured image new

कोरोना की तीसरी लहर के लिए रहें सचेत: सीएम

हल्द्वानी। जिले में सोमवार से 18 से 44 साल तक की उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है। सुबह नौ बजे से एमबीपीजी कॉलेज में शुरू हुए टीकाकरण का विधिवत शुभारंभ दोपहर को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर भी आनी है, ऐसे में सभी को सचेत रहना होगा। कोरोना संबंधी नियम-कानूनों का पालन करना होगा। जिले में फिलहाल पहले दिन 18 से 44 साल तक कि उम्र वालों का टीकाकरण सोमवार को केवल हल्द्वानी में हुआ। एमबीपीजी कॉलेज में बनाए गए पांच में से चार केंद्रों में 18 से 44 साल तक के लोगों को टीका लगाया गया। मीडिया कर्मियों के लिए नवनिर्मित बहुद्देशीय भवन में टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। भवन के बाहर के लिए आये लोगों के बैठने के लिए अस्थाई टेंट लगाया गया। एसडीएम विवेक राय और एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत भी मौजूद रहे। टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ करते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश भर में 18 से 44 साल तक कि उम्र वालों का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिसमें करीब 50 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इसमें आने वाला 400 करोड़ का खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। सीएम ने कहा कि वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। तीसरी लहर भी आनी है। ऐसे में हम अभी की जिम्मेदारी बनती है कि खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री रेखा आर्या , नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: चुफाल
Next: संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.