Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कोविड-19 में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: चुफाल
  • बागेश्वर

कोविड-19 में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: चुफाल

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम समिति के प्रभारी पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कोविड-19 में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों की आवश्यक रूप से सैंपलिंग कराकर उन्हें होम आइसोलेट किया जाए। जो नियमों का उल्लंघन करे उस पर कार्रवाई भी की जाए। सोमवार को विकास भवन सभागागर में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते हुए कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि गांव में आने वाले व्यक्तियों की निगरानी हेतु ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को और मजबूत करें। सुनिश्चित करें कि यदि किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। आवश्यक दवाइयां एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था निरंतर उपलब्ध रहे तथा कोविड चिकित्सालय में भी मरीजों को लाने के लिए पर्याप्त एम्बुलेंस व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में कोरोना के संक्रमित एवं ऐसे लोग, जिनके पास रहने के लिए अलग कमरा नहीं है, की नजदीकी पंचायत भवन एवं विद्यालय में व्यवस्था कराएं। जिनके पास शौचालय नहीं हैं, उनके लिए स्वजल के माध्यम से शौचालय बनाने के निर्देश दिए। चुफाल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा मानकों के अनुसार शादी समारोह आयोजित नहीं किए जा रहे तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते दो सौ सिलिडरों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, विधायक चंदन राम दास, शिव सिंह बिष्ट, प्रमुख गोविद सिंह दानू, सुरेश गढिय़ा, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीएमओ डा. बीडी जोशी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बढ़ते संक्रमण के साथ बढ़ाई जा रही है सैंपलिग
Next: मुख्यमंत्री ने किया हल्द्वानी में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.