Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सुबह भीड़ से पटे रहे बाजार, दोपहर बाद छाया सन्नाटा
  • नैनीताल

सुबह भीड़ से पटे रहे बाजार, दोपहर बाद छाया सन्नाटा

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कफ्र्यू की घोषणा के बाद सोमवार को शहर स्थित बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में बाजार पहुंचे लोग जरूरत का सामान खरीदते दिखे। इस दौरान कई दुकानों में कोविड नियमावली की धज्जियां भी उड़ती रही। राशन की दुकानों में एकाएक लोगों की भीड़ बढ़ी तो नियंत्रण पाना दुकान स्वामियों के लिए भी चुनौती बना रहा। वही दोपहर को कफ्र्यू लगने के बाद बाजार सुनसान हो गए। लगातार तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर शासन स्तर से कफ्र्यू प्रभावी किए जाने का ऐलान किया गया है। जिसके बाद लोगों में अनावश्यक बातें भी फैल गई जिससे लोगों ने एक साथ खरीदारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच बाजार क्षेत्र में ने तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा सका और ना ही संक्रमण से बचाव को लेकर लोग सजग दिखे। जिसके तल्लीताल और मल्लीताल बाजार में लोगों की खासी भीड़ रही। आवश्यक सामग्री के अलावा अन्य सामान की खरीदारी को लेकर भी लोग जुटे रहे। जिससे राशन की दुकानों में भारी भीड़ जमा रही। हालांकि इस बीच पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं सुचारू करने को लेकर अभियान चलाया गया। इधर दोपहर एक बजे बाद शहर में एकाएक सन्नाटा पसर गया। इस दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सप्ताह में दो दिन 50 फीसद मानक पर दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग
Next: बढ़ते संक्रमण के साथ बढ़ाई जा रही है सैंपलिग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.