Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आठ दिन के कोविड कर्फ्यू से बाजार में उमड़ी भीड़
  • ऊधम सिंह नगर

आठ दिन के कोविड कर्फ्यू से बाजार में उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। प्रदेश में कोरोना के बढते मामलों और मौतों के बढ़ते ग्राफ से शासन प्रशासन में खलबली मच गई है। कोरोना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए आठ दिन का कोविड कर्फ्यू लगाने का शासनादेश जारी कर दिया है। नई गाइडलाइन के सोशल मीडिया में आने के बाद दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों में बेतहाशा वृद्धि होने और लगातार कोविड से हो रही मौतों को देखते हुए सरकार ने 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू लगाने का शासनादेश जारी कर दिया है और जिलाधिकारियों को नई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने का भी आदेश सरकार दे चुकी है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में मई माह के कुछ दिन कोरोना की दूसरी लहर घातक बताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए 11 मई की सुबह छह बजे से 18 मई की सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद सोमवार की सुबह से ही शहर के किराना और मेडिकल स्टोर पर खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जल्दबाजी व कोविड कर्फ्यू को लेकर लोग महीनेभर का सामान इकठ्ठा करते हुए नजर आये और इसी जल्दबाजी के बाद लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए। शहर के मुख्य मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर और फल और सब्जी मंडी भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 5541 नए मामले, 168 की मौत
Next: ऑक्सीजन फ्लोमीटर कालाबाजारी की शिकायत पर छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.