Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने दिए एक करोड़
  • हरिद्वार

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने दिए एक करोड़

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ, एम्बुलेंस, सेनेटाइजेशन मशीन, ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे

हरिद्वार। गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधायक निधि से कोरोना महामारी से पीडि़त लोगों की मदद एवं इलाज के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस मद से एक ऑक्सीजन प्लांट, दो एम्बुलेंस, एक आधुनिक सेनेटाइजेशन मशीन, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर व मास्क खरीदे जाएंगे। सबसे बड़ी राहत ऑक्सीजन प्लांट लगने से मिलेगी। इस समय कोरोना से पीडि़त मरीज को इलाज के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है और ऑक्सीजन समय पर नहीं मिल रही है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द अपनी निधि से 1 करोड़ रुपये कोरोना से बचाव हेतु खर्च करेंगे। इससे जनता को दो एम्बुलेंस, एक आधुनिक सेनेटाइजेशन मशीन, एक ऑक्सीजन प्लांट, सेनेटाइजर, ऑक्समीटर मिलेंगे। स्वामी यतीश्वरनन्द ने इसकी पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता को दो एम्बुलेंस मिलने से असहाय व जरूरतमंद मरीजो को फायदा मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में सेनेटाइजेशन हेतु एक आधुनिक मशीन मंगाई जा रही है, जो हमेशा क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी तैयारी है। जिसके लिए अधिकारियों से वार्ता करते हुए तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। स्वामी यतीश्वरनन्द ने कहा कि जनता उनका परिवार है। जनता की सेवा करना और स्वास्थ्य की चिंता उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उसके लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जनता के संपर्क में हैं। सरकार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार कार्य कर रहे हैं। कोरोना संकट से उबरने के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोफा ने जनपद अल्मोड़ा को दिए 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
Next: कोरोना अपडेट: आज आए 5890 नए मामले, 180 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.