Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवती ने पुलिस कर्मचारी पर लगाया दुराचार का आरोप
  • हरिद्वार

युवती ने पुलिस कर्मचारी पर लगाया दुराचार का आरोप

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

रुडकी। नारसन क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने पड़ोसी पर कमरा दिलाने के नाम पर दुराचार का आरोप लगाया है। साथ ही युवती और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी को रोशनाबाद पुलिस विभाग में तैनात बतौर फॉलोवर बताया है। साथ ही उसके दो साथियों पर भी दुराचार का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती हरिद्वार के एक अस्पताल में नौकरी करती है। इसलिए वह अस्पताल के आसपास किराये पर कमरा खोज रही थी। बताया कि इस दौरान रोशनाबाद में पुलिस विभाग में तैनात फॉलोवर ने उसे कमरा उपलब्ध कराया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में आरोपी ने उसे तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने बताया कि धमकी से वह डर गई और चुपचाप ड्यूटी करती रही, लेकिन आरोपी उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा। इसी दौरान आरोपी के दो अन्य साथियों ने भी उसके साथ दुराचार किया। युवती ने बताया कि उनकी हरकतों से परेशान होकर उसने अपनी मां को आपबीती बताई। पीडि़ता मां और अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज किए जाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिक तौर पर युवती के बयान अपने स्तर पर दर्ज किए। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीडि़ता द्वारा दिए गए तहरीर का अवलोकन किया जा रहा है। पूरा घटनाक्रम सिडकुल थाना क्षेत्र में घटा है। घटना जहां पर घटी है वहीं पर दर्ज होनी चाहिए। आरोप गंभीर होने पर तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इन्द्रलोक आवासीय कल्याण समिति की बैठक में समस्याओं पर किया मंथन
Next: सनातन धर्म के लिए आज बहुत ही पुण्य दिन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.