Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना के प्रति जन-जागरूकता लाने कोरोना वॉलेंटियर्स निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका
  • अल्मोड़ा

कोरोना के प्रति जन-जागरूकता लाने कोरोना वॉलेंटियर्स निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
IMG-20210506-WA0009.jpg

अल्मोड़ा, द्वाराहाट : कोरोना संक्रमण को रोकने और आमजन में जन-जागरूकता लाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वालेंटियर्स सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों के साथ जनता तक यह संदेश पहुँचाया जा रहा है कि यदि मास्क नहीं पहनोगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करोगे, तो कोरोना हो सकता है। जन-जागरण अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सावधानियों का संदेश देना, वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहित करना और दीवार लेखन, पोस्टर के माध्यम से भी जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।

अल्मोड़ा जिले में विकासखंड द्वाराहाट से दूरस्थ ग्राम सभा बाड़ी में कोरोना वालेंटियर अधिवक्ता विवेक तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी द्वारा कोरोना महामारी के विरूद्ध इस लड़ाई में लोगों को जागरूक कर सामाजिक दायित्वों का बखूवी निर्वहन कर रहे हैं। उनके द्वारा अपनी ट्राईसिकिल पर ग्राम पंचायत के सभी गाँवों में जाकर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। वे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। उनके द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है कि कोरोना को हमें गंभीरता से लेना हैं। वैक्सीन लगवाने से हम अपने परिवार, समाज और जिले को कोरोना से बचा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति में खाँसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण होते हैं, तो वह तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जाँच करवाएं। अधिवक्ता विवेक तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी की मार्मिक अपील लोगों को काफी प्रभावित कर रही है और लोग उसे अपनी दिनचर्या में शामिल भी कर रहे हैं।

अधिवक्ता विवेक तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी ने अपनी कुमाउँनी भाषा में लोगों को इस तरह जागरूक किया।

कोरोना संक्रमण कै देखते हुए,
आपू लौग सब आपण ख्याल धरिया!
सेनैटायजर, मास्क पैरण बहुत जरूरी छू,
बिमारी लक्षण देखण में ऐला,
तो नजदीकी अस्पताल में टैस्ट कराओ।

ददा भूला बैणी दीदी, कुछ दिन आपण घर में रूक जाओ।
बचि रला फिर मिलूल,क्वींण कहाण हनैं रैल
हिया पराणी ख्याल धरो,जागरूकता हर हाल करो।
यो बिमारी जानलेवा छू, हमार लिजी ना सही अापण परिवारों ध्यान धरो।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आसाराम बापू को हुआ कोरोना
Next: हल्के में ना लें बुखार और गले में खराश …..रहें सतर्क

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.