Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लिपिक का लक्सर में तबादला निरस्त करने की मांग
  • हरिद्वार

लिपिक का लक्सर में तबादला निरस्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
default featured image

रुडकी। रिटायर होने के महज पांच महीने पहले खटीमा गन्ना समिति के लिपिक का तबादला लक्सर कर दिया गया। कर्मचारी एसोसिएशन ने इसे गलत बताते हुए विभाग को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि लिपिक लक्सर से रिटायर हुए तो लक्सर समिति पर 21 लाख का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जबकि समिति पहले से कंगाली में है। हाल ही में गन्ना विभाग ने ऊधमसिंह नगर की सहकारी गन्ना विकास समिति खटीमा में तैनात लिपिक का लक्सर समिति में स्थानांतरण किया है। जानकारी मिलने पर मंगलवार को उत्तराखंड गन्ना समितियां कर्मचारी एसोसिएशन अध्यक्ष प्रीतम सिंह और मंत्री राजकुमार ने लक्सर समिति के सचिव गौतम नेगी से मुलाकात की। उन्होंने सचिव को ज्ञापन सौंपकर कहा कि स्थानांतरित किए गए लिपिक को दिसंबर 2020 में सेवानिवृत्त होना है। लक्सर समिति से सेवानिवृत्त होने पर लिपिक की पूरी नौकरी की ग्रेच्यूटी, नगदीकरण और अन्य देय की लगभग 21 लाख रुपये के भुगतान की जिम्मेदारी लक्सर गन्ना समिति पर होगी। जबकि चीनी मिल व सरकार से कमीशन का भुगतान न होने की वजह से लक्सर समिति की आर्थिक हालत पहले ही खराब है। पैसा न होने की वजह से समिति प्रबंधन द्वारा 38 सीजनल कर्मचारियों को ड्यूटी से बाहर रखा गया है। काम न मिलने के कारण कर्मचारी व उनके परिवार परेशानी में हैं। उन्होंने लिपिक के स्थानांतरण को गलत बताते हुए उन्हें वापस खटीमा समिति भेजने की मांग विभाग से की है। सचिव से मिलने वालों में पंकज कुमार, दीपक कुमार, जोगेंद्र सिंह, अरविंद, परीक्षित, ओमवती, गजेंद्र, रीता देवी, अमित कुमार, शोभित सैनी, शिवचरण, मोहित कुमार, विजय कुमार, प्रवेश गर्ग, शिवकुमार, राजसिंह, सुनील कुमार, रणजीत सिंह, बिलेंद्र सिंह आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अयोध्या से लाई गई ईंट ढाई साल तक पूजी
Next: आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.