Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अधिकांश मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए तिलक लगाने व चढ़ावे की मनाही
  • देहरादून

अधिकांश मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए तिलक लगाने व चढ़ावे की मनाही

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने हर एक को प्रभावित किया है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए शहर के अधिकांश मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए तिलक लगाने व चढ़ावा की मनाही और नित्य पूजा व जल चढ़ाने वालों के लिए घर से लोटा लाने की अपील की जा रही है। कुछ मंदिरों में कोरोना शांति व देश की खुशहाली के लिए भक्तों के नाम से पूजा करनी भी शुरु कर दी है। सिद्धपीठ डाटकाली मंदिर, टपकेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर सर्वे चौक, प्राचीन स्वर्गापुरी देवी मंदिर निरंजनपुर, श्याम सुंदर मंदिर व आदर्श मंदिर पटेलनगर आदि मंदिरों में भक्तों के लिए मंदिर परिसर में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करने के लिए स्टीकर चस्पा किए गए हैं। जिसमें शारीरिक दूरी बनाए रखने, बिना मास्क प्रवेश नहीं, चल चढ़ाने के लिए लोटा घर से लाने, फल प्रसाद व फूल प्रतिमा में न चढ़ाने और प्रतिमा को न छूने, तिलक न लगाने की अपील की गई है। श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्डा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को मद्देनजर मंदिर में परिवार से ही एक व्यक्ति आने व छोटे बच्चों को साथ न लाने की अपील की गई है जिसका लोग पालन कर रहे हैं। पृथ्वीनाथ मंदिर के सेवादार संजय गर्ग के मुताबिक जो भक्त जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं उनसे घर से लोटा लाने की अपील की है। टपकेश्वर स्थित वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में लोग घर पर ही पूजा करने की अपील की गई है। जिसको पूजा करनी है वह मंदिर के पुजारियों को फोन कर अपनी पूजा करवा रहे हैं।
सिद्धपीठ डाटकाली मंदिर में भक्तों को लेकर पुलिस परेशान
आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों के वाहनों की चेकिंग करने के साथ पुलिस उन वाहन चालकों से घर पर ही पूजा करने की अपील कर रही है जो डाटकाली पहुंच रहे हैं। दरअसल, आशारोड़ी पर पुलिस सभी वाहनों को रोककर उत्तराखंड आने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन चेक कर रही है। डाटकाली में पूजा व दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों को भी आते वक्त रोका जा रहा है। ऐसे में लोग डाटकाली में दर्शन के लिए आने की बात कह रहे हैं। पुलिस हर दिन इस तरह लोग से अपील कर रही है कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए घर पर ही पूजा करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण रोकने की मांग
Next: कोविड मैनेजमेंट बड़ा मुद्दा होगा आगामी विधानसभा चुनाव में

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.