Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 5493 नए मामले, 107 की मौत
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 5493 नए मामले, 107 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
corona

देहरादून। कोविड के कारण उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन सौ से अधिक मौत देखने को मिली। शनिवार को प्रदेशभर में 5493 नए मरीज भी सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 107 लोगों की सांसे थम गईं। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को सामने आए 5493 नए मरीजों के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 51,127 तक पहुंच गई है। इस तरह एक साथ 50 हजार से अधिक मरीजों की देखभाल की चुनौती स्वास्थ्य सेवाओं के सामने खड़ी हो गई है। शनिवार को हुई कुल 107 मौतों में सर्वाधिक 18 हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में हुई, जबकि दून अस्पताल और एचआईएचटी जौलीग्रांट में भी इस दौरान 16- 16 और मैक्स देहरादून में भी इस दौरान 11 मरीजों की मौत हुई।
देहरादून में सैम्पलिंग तेज: शनिवार को लंबे समय बाद देहरादून में जांचों की संख्या 10 हजार के पास पहुंच गई है। इसी के साथ कुंभ समाप्त होने के बाद अब हरिद्वार में भी नियमित जांचें कम होने लगी है। शनिवार को प्रदेशभर से 35,058 सैम्पल भेजे गए, जिसमें सर्वाधिक 11,526 देहरादू्न, 7927 हरिद्वार और 1942 यूएसनगर से शामिल हैं। शनिवार को सर्वाधिक नए केस भी इन तीन जिलों में पाए गए। बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 163, बागेश्वर में 146, चमोली में 116, चंपावत में 128, देहरादून में 2266, हरिद्वार में 578, नैनीताल में 810, पौड़ी गढ़वाल में 330, पिथौरागढ़ में 135, रुद्रप्रयाग में 59, टिहरी गढ़वाल में 153, उधम सिंह नगर में 503 और उत्तरकाशी में 106 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 2731 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से सर्वाधिक 1549 मौतें देहरादून जिले में हुई हैं। इसी के साथ देहरादून में एक्टिव केस की संख्या भी 17413 के पार पहुंच गई है।


टीकाकरण मुहिम तेज: चौतरफा हाहाकार के बीच सरकार ने टीकाकरण की मुहिम भी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को 70,175 लोगों को वैक्सीन दी गई। प्रदेश में अब दो डोज वाले लोगों की संख्या 4,23,097 तक पहुंच गई है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने मुख्य बाजार में दिखाई सख्ती, हटाई भीड़
Next: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.