Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना पॉजिटिवों की मदद को भाजपा बनाएगी चिकित्सकों का पैनल, जानिए कैसे मिलेगी मदद
  • देहरादून

कोरोना पॉजिटिवों की मदद को भाजपा बनाएगी चिकित्सकों का पैनल, जानिए कैसे मिलेगी मदद

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

देहरादून। भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोविड मरीजों के परामर्श के लिए भाजपा जल्द चिकित्सकों का पैनल बनाएगी। कोई भी व्यक्ति हेल्प लाइन के जरिए अपने स्वास्थ्य को लेकर परामर्श ले सकेगा। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में वर्चुअल के जरिए प्रेस कांफ्रेंस में कौशिक ने कहा कि पार्टी कोविड महामारी के इस काल में हर वक्त प्रदेश की जनता के साथ कड़ी है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि एक-दो दिन के भीतर पार्टी मुख्यालय में चिकित्सकों का पैनल बैठाकर रोगियों से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें उपचार से जुड़े निदान सुझाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सरकार एक के बाद एक निर्णय कोरोना संबंधित ले रही है। कार्यकर्ता सरकार के निर्णय को जनता के बीच में लाभ पहुंचाने के लिए लगे हुए है। हर क्षेत्र में इसका प्रबंधन किया जा रहा है। पार्टी ने अपना बूथ कोरोना मुक्त करने के अभियान शुरू किया है। इसके तहत वैक्सीनेशन, सैनिटाइजर और मास्क वितरण कार्य भी किया जा रहा है। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रवक्ता विनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, शेखर वर्मा भी मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम के मार्फत 1320 को पहुंचाई मदद
कौशिक ने कहा कि पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों व प्रदेश मुख्यालय में खुले कंट्रोल रूम के जरिए अब 1820 समस्याओं को सुना गया। इनमें से 1320 का समाधान निकाला गया। इसमें ज्यादात्तर ऑक्सीजन, चिकित्सालयों में बेड दिलाने तथा पीडि़त परिवारों को सहायता दिलाने की हैं। भाजपा हाईकमान के नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ता जनता को हर सभंव सुविधाएं दिलाने प्रयास कर रहे हैं।

संकट के वक्त राजनीति न करें
कौशिक ने अन्य राजनीतिक दलों को नसीहत दी है कि वे संकट के वक्त में जनता के साथ राजनीति न करें। ऐसे दौर में जनता की समस्याओं को सुनने की जरूरत है ना कि उनमें भ्रम पैदा करने की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी डोनेट करने की अपील करने वाली एसटीएच में भर्ती युवती की मौत
Next: 31 मई तक पूरे देश में कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.