Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बैटरी चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
  • ऊधम सिंह नगर

बैटरी चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। सिडकुल में ट्रांजिट कैंप निवासी युवक को बैटरी चोरी के शक में पीट पीटकर हत्या करने के चार आरोपित ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका पांचवां साथी भागने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस ने पकड़े गए चारों हत्यारोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार हत्यारोपित की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। ट्रांजिट कैंप, नेताजी सुभाष कालोनी निवासी राजू कश्यप गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकल गया था। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे सिडकुल के सेक्टर 10 में ट्रक चालकों ने ट्रक से बैटरी चोरी करने के शक पर उसकी पिटाई कर दी थी। साथ ही उसे खंबे से बांधकर जमकर पीटा था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में पंतनगर थाने में मृतक राजू के पिता गंगाराम कश्यप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही हत्यारोपितों के संबंध में घटनास्थल के आसपास मौजूद 10 ट्रक चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी थी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान पता चला कि मोबाइल चोरी और ट्रक की बैटरी चोरी के शक में उसे काशीराम कालोनी, शाहबाद गेट, सिविल लाइन रामपुर निवासी वसीम पुत्र नईम खां, ग्राम रेहटगंज, थाना पटवाई, जिला रामपुर निवासी कृष्णा पुत्र राम अवतार, ग्राम हरलालपुर, बाजपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लाखन सिंह, ग्राम कुलछा, थाना शाही, बरेली निवासी सूरज पुत्र रामपाल और ग्राम सिकरी कुंदरकी, जिला मुरादाबाद निवासी सलीम उर्फ मुस्लिम पुत्र मुसब्बर ने बांधकर पीटा था। हत्यारोपितों के नाम और पते की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई बिशन लाल आगरी के नेतृत्व में पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। रविवार दोपहर सूचना मिली कि हत्या में शामिल कुछ चालक पारले चौक के पास है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वसीम, कृष्णा, प्रदीप कुमार और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान उनका पांचवां साथी सलीम उर्फ मुस्लिम फरार हो गया। पूछताछ में उन्होंने राजू कश्यप की मोबाइल और बैटरी चोरी के शक में पिटाई की बात कबूल की। बाद में पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि फरार हत्यारोपित की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम जुटी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनावश्यक आवाजाही करने वालों से सख्ती से निपटते दिखी पुलिस
Next: पीएम केयर्स फंड ने देश में 551 संयंत्र लगाने धन के आवंटन की सैद्धांतिक मंजूरी दी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.