Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राहत: उत्तराखंड सरकार को मिले केंद्र से रेमडेसिविर के 3 हजार इंजेक्शन
  • उत्तराखंड

राहत: उत्तराखंड सरकार को मिले केंद्र से रेमडेसिविर के 3 हजार इंजेक्शन

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

रेमडेसिविर का सही उपयोग कराने के लिए मरीज का आधार कार्ड व इलाज का पर्चा उपलब्ध कराना अनिवार्य

देहरादून। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर आई है। उत्तराखंड सरकार को केंद्र से रेमडेसिविर के तीन हजार इंजेक्शन मिल गए हैं, जिन्हें शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य विभाग ने औषधि नियंत्रक ताजबर जग्गी के नेतृत्व में सरकारी और निजी अस्पतालों तक पहुंचा दिया है। कुछ अस्पतालों की मांग को देखते हुए दून अस्पताल ने अपना कोटा कम कर उनको इंजेक्शन अतिरिक्त दिए हैं। औषधि नियंत्रक ताजबर जग्गी ने बताया जल्द ही इंजेक्शन की नई खेप भी आने वाली है। इसे लेकर सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी कोई अस्पताल रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर परेशान करे तो उसकी शिकायत करें। कालाबाजारी करने वालों को बढ़ावा न दें। कोई भी मेडिकल स्टोर प्रिंट रेट से ज्यादा पर दवाई देता है तो उसकी शिकायत करें।

क्या है रेमडेसिविर : कोरोना की वजह से फेफड़ों में संक्रमण होता है और फिर मरीज को निमोनिया हो जाता है। रेमडेसिविर इंजेक्शन फेफड़े के इंफेक्शन से बचाता है। फेफड़े में संक्रमण के आधार पर रेमडेसिविर के इंजेक्शन दिए जाते हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति में एक मरीज को छह इंजेक्शन तक लगाने पड़ते हैं। ऐसे में इसकी मांग बहुत ज्यादा है और आपूर्ति उस अनुरूप नहीं है। ऐसे में इसकी जमाखोरी व कालाबाजारी भी चरम पर है।

इंजेक्शन के इस्तेमाल का देना होगा पूरा ब्यौरा: जिन भी अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, उन्हें इनके इस्तेमाल का पूरा ब्यौरा औषधि नियंत्रण विभाग को देना होगा। मरीज के आधार कार्ड, प्रिसक्रिप्शन और कोविड रिपोर्ट की छायाप्रति उन्हें विभाग को देनी होगी। औषधि नियंत्रक ने बताया कि अस्पतालों को जरूरत अनुसार इंजेक्शन दिये जा रहे हैं। भारत सरकार से प्रदेश को 13575 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिल रहे हैं। पर यह आवश्यक है कि अस्पताल इनका जायज इस्तेमाल करें। इनकी जमाखोरी न हो और किसी तिमारदार को परेशानी न उठानी पडे इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। इंजेक्शन मिल जाने के बाद भी अस्पताल किसी इसे बाहर से लाने को कह रहा है तो इसकी शिकायत विभाग से की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्व से अधिक मुझे प्रदेश की जनता की चिंता है: मुख्यमंत्री तीरथ
Next: 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का मुफ्त वैक्सीनेशन सराहनीय : हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.