Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने किया कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित
  • अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने किया कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया। जिसमें 3 प्रभारियों की तैनाती की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार अल्मोड़ा जिले में कोविड कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। जो दिन रात काम करेगा। कंट्रोल रूम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, (मो. 9456165027), जिला मंत्री विनीत बिष्ट (मो. 9927327776) व जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय पांडे (मो. 9837222512) को जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद के किसी भी कोरोना प्रभावित की कोई समस्या हो तो वे कंट्रोल रूम से सहयोग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि तीन पदाधिकारियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी का सभी पदाधिकारी इस संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़ा रहे हैं, हर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष की भूमिका इसमे अतिमहत्वपूर्ण है जो अपने मण्डल के जरूरतमंद लोगों की लिस्ट जिला कार्यालय तक पहुंचाए, अपने तथा संगठन के स्तर से जरूरतमंद को मदद प्रदान करवा सके, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने बूथों को कोरोना मुक्त करने का प्रयास करें, लोगो को मास्क पहनने के लिए जागरूक करें, समाजिक दूरी का पालन कराए, अपने बूथ में आने वाले इलाकों को सेनेटाइज करवाये, और अपना बूथ कोरोना मुक्त के नारे चरितार्थ करवाये। जिले में बनाये गए तीनों प्रभारियों से अपेक्षा की जाती है कि वो कोरोना पॉजिटिव परिवारों की मदद करें, जरूरतमन्दों को दवा पहुचाएं, भोजन की व्यवस्था कराएं, और अस्पताल में बैडों की जरूरत हो तो उसके लिए उचित जगह बात करें, इस संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 अप्रैल
Next: खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, हाथ फ्रैक्चर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.